फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: लड़कियां पहले क्यों नहीं करती हैं प्यार का इजहार? लड़कों को ही उठाना पड़ता है पहला कदम

Wed, 06 Nov 2024 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:11 AM IST
सार

 क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लड़कियां खुद से अपने प्यार का इजहार क्यों नहीं करतीं? चलिए आपको इसके पीछे की एक दिलचस्प वजह बताते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips why dont girls express their feelings first Why do only boys have to propose
लड़के क्यों करते हैं प्यार का इजहार - फोटो : Amar Ujala

रूबी शुक्ला



Relationship Tips: ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई लड़की किसी लड़के से आगे से जाकर अपने प्यार का इजहार करे। हालांकि, लड़कियां भी अब पहल करने लगी हैं, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है। आखिर ऐसा क्यों है कि लड़कियां चाहती हैं कि लड़के ही पहले अपने प्यार का इजहार उनके सामने करें?

अधिकतर मामलों में देखा जाता है कि प्यार में पड़ने के बाद भी लड़कियां इंतजार करती हैं कि वह जिससे प्यार करती हैं वो खुद आकर उन से अपने प्यार का इजहार करे। यानी, ज्यादातर मामलों में लड़कियां इस बात का इंतजार करती हैं कि लड़का आकर उन्हें प्रपोज करे, भले ही उन्हें उस लड़के को लेकर अपनी भावनाओं का एहसास क्यों न हो। क्या आपने कभी सोचा है कि इस मॉर्डन जमाने में भी लड़कियां ऐसा क्यों करती हैं?

हालांकि, अब लड़कियां भी अपने दिल की बात कहने लगी हैं, लेकिन ऐसा बहुत ही कम मामलों में होता है। वे पहल करने से पहले हजार बार सोचती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लड़कियां खुद से अपने प्यार का इजहार क्यों नहीं करतीं? चलिए आपको इसके पीछे की एक दिलचस्प वजह बताते हैं।

Relationship Tips why dont girls express their feelings first Why do only boys have to propose
Relationship - फोटो : Istock

इनकार से लगता है डर

वैसे तो प्यार में ठुकराए जाने का डर हर किसी को होता है, लेकिन लड़कों की तुलना में लड़कियों के भीतर ये डर थोड़ा ज्यादा होता है। उन्हें रिजेक्शन का सामना न करना पड़े, इसके चलते वह खुद से पहल करने से बचती हैं। इनकार लड़कियों के लिए किसी सदमे की तरह होता है और उन्हें इससे बाहर आने में समय लगता है। रिजेक्शन ना झेलना पड़े, इसलिए लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने से बचती हैं।

Relationship Tips why dont girls express their feelings first Why do only boys have to propose
Relationship Tips - फोटो : iStock

नहीं चाहतीं दिल टूटे

लड़कियां अस्वीकृति के साथ ही दिल टूटने के ख्याल से भी डरती हैं। उन्हें इस बात का डर भी सताता है कि अगर वह रिश्ते की पहल करेंगी तो लड़का रिश्ते में उनकी कद्र नहीं करेगा। वह उन्हें छोड़ने की धमकी दे सकता है, या फिर उन्हें न कह सकता है। इन सभी डरों से दूर रहने के लिए भी लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने से बचती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips why dont girls express their feelings first Why do only boys have to propose
Relationship - फोटो : istock

खास महसूसस कराना

कई स्टडीज में पाया गया है कि लड़कियों को ये बात पसंद आती है कि लड़का उन से डेट पर चलने को कहे, उन्हें स्पेशल फील कराए। एक ये भी कारण है, जिसके चलते लड़की पहले से लड़के को प्रपोज नहीं करतीं। लड़कियां चाहती हैं कि वह अपने पार्टनर की प्रायॉरिटी हों, वह उन्हें स्पेशल फील कराए। इसलिए भी वह, खुद से उस शख्स को प्रपोज करने से बचती हैं जिन्हें वह पसंद करती हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips why dont girls express their feelings first Why do only boys have to propose
Relationship - फोटो : istock

डेस्परेट का टैग नहीं पसंद

ज्यादातर देखा गया है कि लड़का, लड़की को अपने दिल की बात बताता है। लड़कियों को लगता है कि अगर उन्होंने अपने दिल की बात पहले से जाकर कही तो उन्हें बोल्ड और डेस्परेट लड़की जैसे टैग दे दिए जाएंगे। इन टैग्स से बचने के लिए भी लड़कियां अपने दिल की बात कहने से बचती हैं और इंतजार करती हैं कि वो शख्स आकर खुद से उन्हें प्रपोज करे, जो उन्हें और वो जिसे पसंद करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed