फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Reason Why People Take Revenge On Social Media After Breaking-Up With Partner

लड़की ने रिश्ता तोड़ा, तो ब्वॉयफ्रेंड ने बदला लेने के लिए अपलोड कर दिया अश्लील वीडियो

Fri, 26 Jan 2018 10:00 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Fri, 26 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Reason Why People Take Revenge On Social Media After Breaking-Up With Partner
Adult Video

यूट्यूब स्टार क्रिसी चेम्बर्स ने हाल में चार साल बाद एक कानूनी जंग जीती है। उन्होंने इस कानूनी लड़ाई में जीत अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ हासिल की है। क्रिसी के पूर्व प्रेमी ने यौन संबंध बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। क्रिसी की तरह ज्यादातर पीड़ितों के लिए इस तरह का अनुभव दर्दनाक और अवसाद में डालने वाला रहा है।

विज्ञापन


क्रिसी चेम्बर्स ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मेरे जीवन का ऐसा कोई हिस्सा नहीं था जो प्रभावित हुए बिना रहा। ऐसा मेरे पूर्व प्रेमी ने ही किया। उसने सेक्स टेप को सार्वजनिक कर दिया था। इससे मेरे जीवन का हर कोना प्रभावित हुआ। मुझे पता है कि इसका असर मेरे बाकी जीवन पर भी रहेगा।''

विज्ञापन

Reason Why People Take Revenge On Social Media After Breaking-Up With Partner
Adult Video

क्रिसी ने बताया, ''शुरुआत में एक दोस्त ने मुझे सतर्क किया कि कोई इस तरह के लिंक को सार्वजनिक कर रहा है। हमारे यूट्यूब चैनल के लिंक को प्रसारित किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि जो सोचते हैं कि क्रिसी चेम्बर्स रोल मॉडल है उन्हें यह देखना चाहिए। दरअसल वो वेश्या है। इन वीडियो को आप देखिए। मैंने उस लिंक पर क्लिक किया और जो हुआ वैसा कभी नहीं हुआ था। मैं जमीन गिर गई और ऐसा लग रहा था कि कोई बेसबॉल के बैट से मुझे मार रहा हो।''

क्रिसी ने आगे बताया, ''23 साल की उम्र में मैं शराब की लत में बुरी तरह से फंस गई। मैं लगभग मर चुकी थी। मैं अवसादग्रस्त, परेशान और डरपोक हो गई थी। इससे मेरी रिलेशनशिप बुरी तरह से प्रभावित हुई। मैं सफलतापूर्वक यूट्यूब चैनल चला रही थी। तब मुझे 50 हजार युवतियां फॉलो कर रही थीं।''

ब्रिटेन में बदले की भावना से इस तरह के वीडियो जारी करने की प्रवृत्ति साल दर साल बढ़ती जा रही है। यहां 2015 में रिवेंज पॉर्न हेल्पलाइन शुरू की गई थी। हेल्पलाइन में इस तरह की शिकायतें लगतार बढ़ रही हैं। जब इस हॉटलाइन को शुरू किया गया था तो महज 500 शिकायतें आई थीं। 2017 में इस तरह की शिकायतें बढ़कर 1000 हो गईं।

Reason Why People Take Revenge On Social Media After Breaking-Up With Partner
Adult Video

अगर किसी के पास पॉर्न से जुड़े वीडियो या तस्वीरें होती हैं तो उसकी परिणति सार्वजनिक होना ही होता है। रिवेंज पॉर्न पीड़िताओं को मदद करने वाले एक संगठन का कहना है, ''अगर आप रिलेशनशिप में भी हैं तो निजी पलों की तस्वीरें साझा करते वक़्त बहुत सतर्क रहें। इस बात की पूरी आशंका है कि इन्हें सार्वजनिक किया जा सकता है।''

इसके साथ ही एक सलाह यह भी है कि सोशल मीडिया अकाउंट्स में प्रिवेसी सेटिंग्स को हमेशा देखना चाहिए। अगर आप वेबकैम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इसे हमेशा ऑफ करके रखना चाहिए। लेकिन अगर किसी ने आपके निजी पलों की तस्वीरें साझा कर दी हैं तो क्या किया जाना चाहिए?

विज्ञापन

Reason Why People Take Revenge On Social Media After Breaking-Up With Partner
Adult Video

रीबेका शार्प 2015 में रिवेंज पॉर्न हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से ही उसके साथ काम कर रही हैं। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है जिनसे खुद को बचाने में मदद मिल सकती है-

आपके पास एक रिकॉर्ड होना चाहिए कि ऑनलाइन क्या शेयर किया गया है। अगर मामला अदालत में नहीं पहुंचा है फिर भी आगे चलकर यह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। रीबेका ने न्यूज़बीट से कहा, ''हमलोग हमेशा इस बात के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि आपको जब भी इस तरह की सामग्री मिले उसका स्क्रीनशॉट्स जरूर लें।''

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया से इन सामग्रियों को तत्काल डिलीट करवाया जा सकता है। लेकिन अगर इसे अपराध साबित करना है तो आपके पास सबूत होने चाहिए। रीबेका ने कहा, ''पुलिस हमेशा सबूतों के आधार पर छानबीन करती है इसलिए आप सबूतों को रखने में चूक नहीं करें।'' रीबेका का कहना है कि सोशल मीडिया के जो अहम मंच हैं वहां से रीवेंज पॉर्न को डिलीट करने की प्रक्रिया काफ़ी आसान है।

Reason Why People Take Revenge On Social Media After Breaking-Up With Partner
Adult Video

उनका कहना है कि यहां ऐसी विषय वस्तु को लेकर कड़े दिशानिर्देश हैं और यूजर्स अंतरंग सामग्री को ख़ुद से डिलीट कर सकते हैं।

ब्रिटेन में रिवेंज पॉर्न हॉटलाइन उन एडल्ट वेबसाइटों के साथ मिलकर ठीक से काम कर रही है, लेकिन दिक्कत गैरकानूनी बेवसाइटों के साथ है। रीबेका कहती हैं, ''पॉर्नहब और एक्सवीडियो जैसी वेबसाइटों से हमें सकारात्मक सहयोग मिलता है, लेकिन समस्या अनियमित बेवसाइटों के साथ है।''

उनका कहना है कि ऐसी वेबसाइटों के साथ कानूनी लड़ाई ही लड़नी पड़ती है। कानूनी लड़ाई में इंसाफ तो मिलता है, लेकिन जितना नुकसान होना होता है उसे रोकना संभव नहीं हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed