{"_id":"6ae5c9f86ee805052f07d45c","slug":"hit-and-run-elderly-man-killed-three-seriously-injured-in-raipur-car-accident-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन: रायपुर में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन: रायपुर में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल
Sat, 31 Oct 2026 04:31 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 31 Oct 2026 04:31 PM IST
सार
आधी रात तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो को टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर घायल हैं। स्कोडा सवार चार युवक कार छोड़कर फरार हो गए। युवकों के शराब पीने का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बलेनो कार में सवार 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बलेनो कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित परिवार नया रायपुर में अपनी भतीजी की शादी से वापस लौट रहा था। दुर्घटना में घायल महिला और दोनों बच्चों को श्याम नगर का निवासी बताया जा रहा है। स्कोडा कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार छोड़कर फरार हुए युवक
दुर्घटना के समय स्कोडा कार में चार युवक सवार थे। टक्कर लगने के कारण स्कोडा कार में सवार चारों युवक भी घायल हो गए थे। इसके बावजूद चारों युवक हादसे के बाद अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कोडा कार को जब्त कर लिया है और वह फरार युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सार्वजनिक जगह पर शराब पीने का वीडियो
हादसे से ठीक पहले स्कोडा कार सवार युवकों के एमजी रोड पर भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगह पर खुलेआम शराब पीने का एक वीडियो सामने आया है। वहां मौजूद एक नागरिक ने युवकों को शराब पीते देख उनका वीडियो बना लिया था।
पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
सड़क दुर्घटना और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की जांच बहुत अहम हो गई है। हालांकि पुलिस के अनुसार युवकों के नशे में होने और सड़क हादसे से इसका संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।