रिश्तों में कई बार ऐसा दौर आता है जहां प्यार कम हो जाता है और इसकी वजह होती है असुरक्षा। मुसीबत तब होती है कि ये समझ नहीं आता कि असुरक्षा की भावना किस वजह पनप रही है। यहां हम कुछ वजहें बता रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि कहीं आप भी तो ऐसे किसी दौर से नहीं गुजर रहे हैं।
कई बार अच्छे खासे रिश्ते के खराब होने की वजह बनता है पैसा। अगर आपका पार्टनर आपसे ज्यादा कमाता है तो हो सकता है कि आपके अंदर या उनके अंदर आए बदलाव की वजह पैसा हो सकता है। ये एक तरह की असुरक्षा की भावना पैदा करता है।
क्या आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपसे बेहतर दिखता है। ऐसे में भी असुरक्षा सी आती है। क्योंकि इससे भय हो जाता है कि कहीं किसी और खूबसूरत इंसान की वजह से आपको रिजेक्ट ना कर दिया जाए।
क्या पार्टनर आपसे शिकायत करने लगा है कि आप उतनी स्पेस नहीं देते जितना पहले देते थे। इसकी वजह हो सकती है पजेसिवनेस। अगर आप अपने पार्टनर के करीब किसी और के आने से असुरक्षा महसूस करते हैं तो इसे पजेसिवनेस कहते हैं।
किन्हीं खास वजहों से या फिर कई बार कुछ घटनाओं की वजह से भरोसा आहत हो तो काफी समय तक असुरक्षा घर कर जाती है। ऐसे में खुलकर बात करने से ही परेशानियां दूर होंगी।