हर साल भारत मे राखी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बहन-भाई के अट्टू प्रेम को दर्शाने वाला ये त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। लोग इसकी तैयारियों में काफी पहले से लग जाते हैं। इस दिन बहन अपने भाई का तिलक करती है, मिष्ठान खिलाती है और फिर उसकी कलाई में राखी बांधती है। वहीं, बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देता है और कुछ इस तरह ये त्योहार बड़ी ही खुशी और प्रेम के साथ हर साल मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 22 अगस्त यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा और इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों को राखी बांधेंगी। लेकिन हर साल देखा जाता है कि काफी भाई अपनी बहन से किसी न किसी कारण की वजह से दूर होते हैं और ऐसे में उन्हें ये त्योहार अकेले ही मनाना पड़ता है। ऐसे में बहन पहले ही भाई के लिए राखी भेज देती है, ताकि भाई राखी के दिन बहन की भेजी हुई राखी पहने। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप इस राखी अपनी बहन से दूर हैं, तो बावजूद इसके आप कैसे इस त्योहार को खुशी-खुशी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
{"_id":"611e229b8ebc3e79b27e79f8","slug":"raksha-bandhan-rakhi-2021-how-to-celebrate-with-out-sister-and-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi 2021: राखी के दिन अगर आप नहीं हैं बहन के पास, तो ऐसे करें रक्षाबंधन सेलिब्रेट","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Rakhi 2021: राखी के दिन अगर आप नहीं हैं बहन के पास, तो ऐसे करें रक्षाबंधन सेलिब्रेट
Sun, 22 Aug 2021 12:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
राखी 2021
- फोटो : istock
राखी 2021
- फोटो : istock
सुबह जल्दी उठें और स्नान करें
- सबसे पहले आपको सुबह समय पर उठना चाहिए और इसके बाद स्नान करना चाहिए। राखी के दिन जब आप जल्दी उठेंगे, तभी बाकी चीजें समय पर कर पाएंगे। इसलिए सबसे पहले आपको इस दिन उठकर समय पर स्नान करना चाहिए।
राखी 2021 रक्षाबंधन के दिन नए कपड़े पहनकर तैयार हो सकते हैं
- फोटो : istock
नए कपड़ें पहनें
- त्योहार के दिन नए कपड़े पहनने का सिलसिला काफी पुराना है। इसलिए आप राखी के दिन नए कपड़े पहनकर तैयार हो जाएं। आप इस दिन कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देगा। हालांकि, आप अपनी सुविधा के अनुसार भी अन्य ड्रेस पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी 2021
- फोटो : istock
वीडियो कॉल पर बहन की भेजी राखी पहनें
- अब जो सबसे जरूरी चीज है, वो आपको करनी है और वो है राखी बांधना। भाई भले ही बहन से कितना ही दूर क्यों न हो, पर बहन अपने भाई को राखी जरूर भेजती है। ऐसे में आपको बहन को वीडियो कॉल करनी चाहिए और फिर उसके सामने राखी बांधनी चाहिए। इससे बहन को और आपको काफी अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
राखी 2021
- फोटो : istock
वीडियो और फोटो शेयर करना न भूलें
- आपको रक्षाबंधन पर अपनी तस्वीरें क्लिक जरूर करनी चाहिए। आप इन फोटोज को और बहन के साथ ली गई पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। आप बहन के नाम कोई वीडियो संदेश रिकॉर्ड करके उन्हें भेज सकते हैं। इसके अलावा जिस तरह आपकी बहन आपको राखी भेजती है, ठीक वैसे ही आप अपनी बहन के लिए कोई उपहार भेज सकते हैं और कुछ इस तरह आप दूर रहकर भी राखी का त्योहार अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं।