फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Promise Day 2018: गर्लफ्रेंड/पत्नी से आज जरूर करें ये वादे

Sun, 11 Feb 2018 09:13 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Promise Day 2018 For Girlfriend And Wife Every Boyfriend Should Pledge During Valentines Day 2018
Virushka

मैं अपने हर फैसले में तुम्हें शामिल करूंगा


इस वादे के साथ आप उन्हें भरोसा दिलाने में कामयाब होंगे कि आप सिर्फ उनकी खूबसूरती पर ही फिदा नहीं हैं, बल्कि उनकी समझदारी की भी कद्र करते हैं।


मैं तुम्हारे हर प्रोफेश्नल फैसले में साथ दूंगा
लड़कियों के लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती कि उनका पार्टनर उनके करियर च्वॉइस को सपोर्ट करे। उनके दिल को सुकून पहुंचता है जब उनका पार्टनर उनकी पेशेवर कमिटमेंट को समझता है और लेट नाइट शिफ्ट, ऑफिस पार्टीज और ऑफिस ट्रिप को लेकर चिकचिक नहीं करता। 

Promise Day 2018 For Girlfriend And Wife Every Boyfriend Should Pledge During Valentines Day 2018
Couple

मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, अपनी मां के सामने भी
शादी हो चुकी हो या नहीं, आपके लिए यह जरूरी है कि अपनी पार्टनर को यह यकीन दिलाएं कि अगर पूरी दुनिया भी उनके खिलाफ हो जाएगी तब भी आप उनके साथ खड़े रहेंगे, भले ही खुद आपके परिवारवाले ही आपकी पार्टनर का विरोध क्यों ना कर रहे हों। 

मैं चाहे जितना बिजी हो जाऊं, तुम्हारा फोन हमेशा रिसीव करूंगा
आज भले ही आपके पास ढेर सारा वक्त हो, भले ही आप आज अपने पार्टनर के साथ काफी वक्त बिताते हों, लेकिन हो सकता है कि आने वाले वक्त में आप अपनी नौकरी या दूसरी जिम्मेदारियों की वजह से मशगूल हो जाएं। इसलिए आज वादा कीजिए कि कल को अगर आप बहुत बिजी हो जाएं तो भी वक्त निकालकर कम से कम एक फोन कॉल तो जरूर करेंगे और उनका फोन कॉल रिसीव करेंगे। 

Promise Day 2018 For Girlfriend And Wife Every Boyfriend Should Pledge During Valentines Day 2018
Couple

मैं काम में हाथ बटाउंगा
अगर आप लिव इन में हैं या शादीशुदा हैं, तो अपने पार्टनर से यह वादा जरूर करें कि आप घर के कामकाज में उनका हाथ बटाएंगे। भले आपको वे काम नहीं आते, लेकिन आप पूरी ईमानदारी से उन्हें सीखेंगे और करेंगे भी। 

तुम जब भी बीमार होगी, तुम्हारे पास रहूंगा
हर लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से वादा करना चाहिए कि वह जब भी उदास होंगी या बीमार होंगी आप उनके पास रहेंगे और उनका ख्याल रखेंगे, ना कि काम का बहाना बनाकर बचने की कोशिश करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed