साल 2020 कुछ ही दिनों में आने वाला है। आने वाले साल में हर कोई ये जानने को बेताब रहता है कि उसका भविष्य कैसा रहेगा। इन्हीं सवालों में से एक सवाल सिंगल लोगों का भी होता है कि क्या आने वाले साल में उनको मिस्टर या मिस राइट मिलेंगा या नहीं?अगर आपके मन में भी ऐसा कोई प्रश्न उठ रहा है तो हम आपके लिए इसका समाधान लेकर आए हैं। आज हम आपको 12 राशियों के बारे में बताएंगे कि किसके जीवन में अगले साल प्यार और रोमांस रहेगा या नहीं।
प्यार और रोमांस बना रहेगा नए साल 2020 में, इन राशि के लोगों को मिलेगा नया पार्टनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि वालों के लिए ये साल प्रेम के लिहाज से कुछ मिलाजुला हो सकता है। साल के शुरूआती महीने में जीवन में प्रेम और खुशी के रंग घुलेंगे और अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उससे मोहब्बत का इजहार भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि सिंगल लोगों को उनका पार्टनर मिल सकता है।
वृषभ राशि के लोगों का प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। साथ ही अगर रिश्ते में अहंकार की भावना दिखाएंगे तो रिश्ते की डोर कमजोर हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठा कर रखें। रिश्तों में शक, लड़ाई-झगड़े या आवेश में आकर गलत बात न करें।
मिथुन राशि वालों के लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आपका पार्टनर आपकी गलतियों को माफ करेगा। कुंवारे लोगों की शादी का योग है।
कर्क राशि वालों के लिए ये साल प्रेम और रोमांस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। छोटी-मोटी तकरार के बावजूद रिश्ता प्यार भरा रहेगा। सिंगल लोगों को इस साल शादी करने के मौके मिलेंगे लेकिन अगर शादीशुदा हैं तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचकर रहें नहीं तो बदनामी हो सकती है।