फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: जिंदगी की हर कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहेगा आपका बच्चा, करें ये काम

Tue, 21 May 2024 06:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 May 2024 06:47 PM IST
सार

बच्चों के अंदर स्किल्स डेवलप करने और उन्हें होशियार बनाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।
 

विज्ञापन
Parenting Tips To Make Your Child Mentally Sharp And Intelligent in Hindi
Parenting Tips - फोटो : Istock

Parenting Tips : हर अभिभावक अपने बच्चे को अक्लमंद और होशियार बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। मानसिक तौर पर मजबूत बच्चा पढ़ाई से लेकर हर काम में अव्वल रहता है। अगर बच्चा होशियार होगा तो जिंदगी में आने वाली हर कठिनाई का सामना आसानी से कर पाएगा। ऐसे में मां-बाप को बच्चे की परवरिश ऐसी करनी चाहिए  जो उन्हें मेंटली शार्प बनाने में मदद करे। इसमें बच्चे को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने से लेकर, अपने काम स्वयं करने के लिए प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना। बच्चे को व्यायाम कराएं। स्वस्थ शरीर दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है। फिजिकल एक्सरसाइज से मेंटल और फिजिकल ग्रोथ होती है। बच्चों के अंदर स्किल्स डेवलप करने और उन्हें होशियार बनाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।

Parenting Tips To Make Your Child Mentally Sharp And Intelligent in Hindi
Parenting Tips - फोटो : Pexel

बच्चे को तेज और बुद्धिमान बनाने के टिप्स

भावनाएं व्यक्त करना सिखाएं


अगर बच्चे को होशियार बनाना चाहते हैं तो उन्हें खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चा जब अपनी भावनाओं को पहचान कर उसे सही तरीके से व्यक्त करना सीख जाता है, तो वह आधी परेशानियों को खुद ही दूर करने में कामयाब हो सकता है। इसके अलावा बच्चे को भावनाएं कंट्रोल करना भी सिखाएं। गुस्सा आने पर क्या करें।

Parenting Tips To Make Your Child Mentally Sharp And Intelligent in Hindi
Parenting Tips - फोटो : Pixabay

परेशानियां हल करना सिखाएं

बच्चे को अपनी परेशानियां हल करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें बताएं कि जब समस्या आए तो उससे भागे नहीं, बल्कि ये सोचिए कि बाधाओं से पार कैसे आना है। बच्चे में प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स विकसित करेंगे तो वह तेज बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips To Make Your Child Mentally Sharp And Intelligent in Hindi
Parenting Tips - फोटो : Pixabay

नकारात्मकता से रखें दूर

जीवन के हर पड़ाव पर किसी न किसी तरह की नकारात्मकता का सामना आपके बच्चे को करना पड़ सकता है। बच्चे में आशावादी सोच विकसित करें और नकारात्मकता से दूर करने वाले संसाधन दें, ताकि वह हर उतार-चढ़ाव को बखूबी संभाल पाएं।

विज्ञापन
Parenting Tips To Make Your Child Mentally Sharp And Intelligent in Hindi
Parenting Tips - फोटो : istock

घर के कामों में लगाएं 

परिवार के कामों में उनकी सक्रियता बढ़ाएं। बच्चे को बोर्ड गेम खिलाएं या आउटडोर खेलों में उनकी रुचि जागृत करें ताकि वह मेंटली शार्प बन सकें।

प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहन

बच्चे को मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए हमेशा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतिस्पर्धा बच्चे को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित करती है। इससे बच्चे में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed