Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: 16 साल की बेटी को जरूर सिखाएं ये पांच बातें, हमेशा रहेगी खुशहाल

Tue, 08 Apr 2025 04:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Apr 2025 04:40 PM IST
सार

माता पिता की भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यहां कुछ जरूरी बातें हैं जो हर माता-पिता को अपनी 15-16 साल की बेटी को जरूर सिखानी चाहिए ताकि उसका भविष्य संवर जाए और जीवन खुशहाल बन सके। 

विज्ञापन
Parenting Tips 5 things parents must teach their Daughter in Hindi Disprj
माता पिता बेटी को क्या सिखाएं - फोटो : Adobe stock

Parenting Tips: भारत में बेटियां किसी भी घर की रौनक होती हैं, उनको परिवार की इज्जत माना जाता है। ऐसे में उनका पालन पोषण बेहद देखरेख के साथ किया जाता है। माता पिता बेटी को पढ़ाना भी चाहते हैं और आत्मनिर्भर भी बनाना चाहते हैं, इसके लिए वह  बेटी को घर के बाहर भेजते हैं। हालांकि लड़कियों की सुरक्षा आज के दौर में माता पिता के लिए सबसे चिंता का विषय होती है। इस दौरान उम्र बढ़ने के साथ ही बेटियों के जीवन में शारीरिक और मानसिक बदलाव भी होते हैं। यह वह समय होता है जब माता-पिता का साथ और सीख बेटी में आत्मविश्वास, नवाचार और जीवन के लिए सकारात्मक नजरिए की नींव रखने में सहायक होती है।



बेटी की परवरिश में सबसे अधिक ध्यान देने वाली उम्र 16 साल की होती है। आपकी 16 साल की बेटी इस आयु में बचपन से निकलकर युवावस्था में कदम रख रही होती है। ऐसे में माता पिता की भूमिका और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यहां कुछ जरूरी बातें हैं जो हर माता-पिता को अपनी 15-16 साल की बेटी को जरूर सिखानी चाहिए ताकि उसका भविष्य संवर जाए और जीवन खुशहाल बन सके। 
 

Trending Videos
Parenting Tips 5 things parents must teach their Daughter in Hindi Disprj
खुद की देखभाल - फोटो : Adobe

खुद की देखभाल

इस बात को याद रखें कि बच्चा हमेशा माता-पिता के साथ नहीं रह सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी के सपनों को पंख मिले और वह उड़ना सीखे तो उसे खुद की देखभाल करना सिखाएं। बेटी को लाड़-प्यार दें लेकिन समाज में कैसे रहना है, इसका तरीका बताएं। खुद का ख्याल, अपने स्वास्थ्य का ध्यान, रहन-सहन, खरीदारी करने का तरीका, पैसों को संभालकर खर्च करना आदि जरूर सिखाएं ताकि वह भविष्य के लिए तैयार रहें। चाहे पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से बाहर जाना हो या शादी के बाद ससुराल की जिम्मेदारी उठाना हो, हर स्थिति के लिए वह तैयार रहेंगी।  

Parenting Tips 5 things parents must teach their Daughter in Hindi Disprj
आत्मनिर्भरता  - फोटो : Adobe stock

आत्मनिर्भरता 

बेटी को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्हें सिखाएं कि जीवन जीने का तरीका क्या है। इस दौर में हर लड़की को आत्मनिर्भर होना चाहिए। ये अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बेटी को इसके लिए तैयार करें। अपने छोटे-छोटे कार्य खुद करने के लिए प्रेरित करने से लेकर सावधानी पूर्वक अकेले स्कूल जाने के लिए बेटी को तैयार करें। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने के सात ही असफलता का सामना करने सिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips 5 things parents must teach their Daughter in Hindi Disprj
सोशल मीडिया की असलियत - फोटो : Adobe Stock

सोशल मीडिया की असलियत

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया का प्रभाव बहुत गहरा है। लेकिन जरूरी है कि वह यह समझे कि हर चीज जो दिखती है, वह सच्चाई नहीं होती। सोशल मीडिया की तारीफों से प्रभावित न होकर अपने अंदर की अच्छाइयों पर ध्यान दें। सोशल मीडिया के इस्तेमाल से लेकर इसपर कितना भरोसा करना है, तक की जानकारी बेटी को दें। 

विज्ञापन
Parenting Tips 5 things parents must teach their Daughter in Hindi Disprj
खुला संवाद  - फोटो : Adobe

खुला संवाद 

बेटी को बेहतर राह दिखानी हो या गलत राह पर चलने से रोकना हो तो उनके साथ खुलकर संवाद करें। उन्हें खुद पर भरोसा दिलाएं कि वह हर तरह की बात आपसे कर सकती हैं और आप इसके लिए उनकी आलोचना नहीं करेंगे। जब बेटी अपने विचारों और सवालों को खुलकर अभिभावक से समक्ष रखती हैं तो माता पिता भी उनका सही मार्गदर्शन करते हैं। अगर वह कोई गलती करते हैं तो अभिभावक के सामने उसे बिना झिझक स्वीकार कर पाते हैं, और माता पिता उनकी परेशानियों को हल करने में मदद कर पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed