फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे के टिफिन में भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें

Mon, 12 Jun 2023 03:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 12 Jun 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips 5 Mistakes When Packing Kids Lunch box In Hindi
Lunch Box - फोटो : istock

Parenting Tips: बच्चे अक्सर खाने को लेकर आनाकानी करते हैं। घर पर होने पर अभिभावक बच्चों को समझाकर खाना खिला देते हैं लेकिन जब बच्चा स्कूल जाता है तो माता पिता लंच के समय उनके साथ नहीं होते हैं। सुबह उठकर मां बच्चे के लिए नाश्ता और लंच बॉक्स पैक करती हैं। उत्साह के साथ मां बच्चे के लिए टिफिन पैक करती हैं,  जब बच्चे उसे उतने उत्साह से नहीं खाते और लंच वापस आ जाता है।  वैसे तो हर मां अपने बच्चे के लिए लंच में स्वादिष्ट व्यंजन पैक करती हैं, लेकिन कई बार गलत चीजें टिफिन में पैक करने से बच्चे लंच को मन से नहीं खाते हैं। ऐसे में हर अभिभावक को बच्चे के लिए स्कूल टिफिन पैक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। भूल से भी टिफिन में ऐसी पांच चीजें न रखें जो बच्चे की भूख को ही खत्म कर दें या उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक बन जाएं।


 

Parenting Tips 5 Mistakes When Packing Kids Lunch box In Hindi
मैगी - फोटो : Demo

मैगी

स्कूल के लिए बच्चे का टिफिन पैक कर रहे हैं तो मैगी लंच बाॅक्स में न रखें। भले ही बच्चे मैगी खाना पसंद करते हैं। लेकिन मैगी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। साथ ही ब्रेकफास्ट और लंच के बीच तीन से चार घंटे का समय होता है। इतनी अवधि में बच्चे काफी भूखे हो जाते हैं। ऐसे में मैगी कुछ वक्त के लिए तो उनकी भूख खत्म कर देगी लेकिन जल्द ही उन्हें फिर से भूख लग जाएगी। टिफिन में रखी मैगी लंच तक ठंडी हो जाती है, और इस तरह का खाना ठंडा अच्छा नहीं लगता है।

Parenting Tips 5 Mistakes When Packing Kids Lunch box In Hindi
रात का खाना - फोटो : अमर उजाला

रात का खाना

अक्सर मां रात में बची सब्जी या खाने को सुबह जल्दी के कारण या फिर बच्चे का पसंदीदा होने के कारण टिफिन में पैक कर देते हैं। लेकिन टिफिन में रात का बचा खाना न पैक करें। गर्मी के दिन हैं, लंच के समय तक व्यंजन का स्वाद और पौष्टिकता खत्म हो जाती है। साथ ही खाना खराब होने की भी संभावना रहती है। इससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips 5 Mistakes When Packing Kids Lunch box In Hindi
दूध - फोटो : Istock

दूध

बच्चे के लंच के लिए बोतल में दूध पैक करके न दें। रखा हुआ दूध सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुबह से ही बंद डिब्बे में पैक दूध का स्वाद और पौष्टिकता खत्म हो सकती है। स्कूल में दूध का सेवन असुविधाजनक भी हो सकता है।

विज्ञापन
Parenting Tips 5 Mistakes When Packing Kids Lunch box In Hindi
पकौड़ा - फोटो : Istock

अधिक तला-भुना खाना

अधिक तला भुना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। तैलीय खाने में पौष्टिकता न के बराबर होती है। वसा की मात्रा अधिक होने से बच्चे को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। वहीं अधिक तैलीय भोजन खाते समय बच्चे की यूनिफार्म भी गंदी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed