शादी के बाद लड़की के ससुराल वाले को अपनी बहू से बहुत सी उम्मीदें होती हैं, खासकर सास को अपनी बहू से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती हैं। चाहे बात घर की जिम्मेदारियों की हो या फिर बाहर की, बहू से सास कुछ ज्यादा ही उम्मीदें जतानी शुरू कर देती हैं। लेकिन ऐसा करना रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है।जबकि सास को सारी उम्मीदें बहू से ना करके खुद भी कुछ चीजों के संभालना चाहिए।
2 of 5
मां बेटी का रिश्ता-दुनिया में बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है
- फोटो : social media
सास को कोशिश करना चाहिए की बहू के साथ उसकी मां की तरह ही बर्ताव करें, जिससे उसके सुसराल में अपनी मां की कमी महसूस ना हो। सास को अपनी बहू को अच्छे से समझना चाहिए ताकी उसकी बहू भी उसे अपनी मां जैसा सम्मान और प्यार करे।
3 of 5
नई नवेली बहू से सास कुछ ज्यादा ही उम्मीद करने लगती है
- फोटो : social media
हर रिश्ता दो तरफा होता है। नई नवेली बहू को परिवार वालों के पसंद और ना पसंद समझने में थोड़ा वक्त लगता है, ऐसे में सास को बहू पर ज्यादा दबाव ना बनाएं, थोड़े समय बाद वह खुद आपकी फैमली में एडजस्ट हो जाएगी । उसे पहले आप उसके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ ना डालें।
4 of 5
आजकल की लड़कियां अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना चाहती है
- फोटो : social media
आजकल की लड़कियां अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना चाहती है। इसलिए सास को अपनी नई नवेली बहू पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता आपकी बहू के साथ खराब हो सकता है।
5 of 5
हर किसी का अपना अलग तरीका होता है काम करने का
- फोटो : social media
काम करने का हर किसी का अपना अलग तरीका होता है, ऐसे में अगर आपकी बहू अपने तरीके से काम करती है और आपको पसंद नहीं आता है तो उसे डांटकर समझाने की जगह आप उसे प्यार से घर के काम करने के नियम के बारे में बताएं। इसे आपकी बहू समझेगी भी और आप दोनों का आपस में प्यार बढ़ेगा।