हमारे समाज में शादी को लेकर लोगों के अंदर बहुत उत्साह नजर आता है। घर वालों से कहीं ज्यादा हमारे रिश्तेदार और पड़ोसियों को शादी की फिक्र रहती है। हमेशा शादी से जुड़े सवाल करते रहते हैं। ऐसे में कई बार लड़का- लड़की उनके सवाल से परेशान भी हो जाते हैं और अगर उन्हें ये पता चले की लड़का या लड़का शादी के लिए अभी मना कर रहे हैं तो ऐसे में वह उन्हें मनाने चले आते हैं।
आखिर क्यों हर नए शादीशुदा जोड़े से पूछा जाता है ये एक सवाल, सुनते ही परेशान हो जाता है कपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें लड़का-लड़की अगर शादी के लिए तैयार भी हो जाते हैं तो उनका सवाल यहीं खत्म नहीं हो जाता अगला सवाल उनका यह होता है कि शादी के बाद बेबी प्लान कब कर रहे हो। शादी के कुछ समय बाद ही घर के बड़े बुजुर्ग आपसे ऐसे सवाल करने शुरू कर देते है। उनका मानना होता है कि वह एक साल के अंदर ही बेबी प्लान भी कर दें। उनके इस सवाल को देखकर ऐसा लगता है शादी से ज्यादा जरूरी उनके लिए बच्चा पैदा करना है।
शादी के बाद अगर बच्चे बाहर चले जाते हैं तो पड़ोसी ये जानने की जरूरत नहीं करते बाहर गए हैं तो घर कब आएंगे बल्कि उनका पहला सवाल होता है बच्चा कब प्लान कर रहे हैं।
अगर डॉक्टर्स के पास भी आप जाती हैं तो उनका भी यही कहना होता है जल्दी बेबी प्लान करो वरना बाद में दिक्कत आएगी।
लड़की के घर वाले भी कम नहीं होते है हर बात पर फैमली बढ़ाने के लिए सलाह देते रहते हैं अगर आप उसपर भी तैयार नहीं होते तो आपको अपनी बढ़ती उम्र को दिखाकर इमोशनल ब्लैकमेल करने लगते हैं।