फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brothers And Sisters Day: शादी के बाद भाई-बहनों के बीच दूरियां आने की 5 वजह, जानकर मजबूत बना सकते हैं रिश्ता

Thu, 02 May 2024 11:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 May 2024 11:31 AM IST
सार

आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में, ताकि वक्त रहते भाई बहन अपने रिश्ते को बिगड़ने से बचा सकें।

विज्ञापन
National Brothers and Sisters Day 2024 Things Increase Distance Between Siblings After Marriage
Raksha Bandhan - फोटो : Amar Ujala (File)

Brothers and Sisters Day 2024: दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में भाई बहन का संबंध है। भाई और बहन के बीच प्यार, लगाव और दोस्ती होती है। बचपन में लड़ने-झगड़ने वाले भाई बहन बड़े होने पर एक दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर बन जाते हैं। हालांकि भाई-बहनों की शादी के बाद उनके रिश्ते में कुछ बदलाव आने लगता है। बचपन में दोस्तों की तरह रहने वाले भाई बहनों के जीवन में उनके जीवनसाथी के आने के बाद आपसी दूरी बढ़ने लगती हैं। कई बार तो मनमुटाव हो जाता है और कुछ मामलों में तो भाई-बहन शादी के कुछ वर्षों बाद एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते हैं।



सवाल ये है कि दोस्तों की तरह और परिवार में एक दूसरे का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भाई बहन के रिश्ते में शादी के बाद दूरी क्यों आ जाती है। मुख्य रूप से इसके पांच कारण है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में, ताकि वक्त रहते भाई बहन अपने रिश्ते को बिगड़ने से बचा सकें।

National Brothers and Sisters Day 2024 Things Increase Distance Between Siblings After Marriage
Relationship - फोटो : istock

पार्टनर की नाराजगी

शादी के बाद परिवार में एक नया सदस्य जुड़ जाता है। भाई की शादी होने पर घर भाभी आ जाती हैं और बहन की शादी होने पर जीजा मिल जाते हैं। परिवार में पहले जैसा प्यार बनाए रखने के लिए भाई या बहन के जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां जरूरी हैं। जैसे जितना लगाव आपको भाई से है, उतना भाभी से न होना, या भाभी की ननद से नाराजगी के कारण भाई-बहन के रिश्ते में भी खटास आने लगती है। इसी तरह जब बहन के पति से भाई की अनबन हो जाए तो भी भाई बहन का रिश्ता बिगड़ने लगता है और उनके बीच दूरियां आ जाती हैं।

National Brothers and Sisters Day 2024 Things Increase Distance Between Siblings After Marriage
Relationship - फोटो : Pexel

एक दूसरे को नजरअंदाज करना

शादी होने के बाद लड़के या लड़की की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। वह अपने जीवनसाथी के साथ अधिक वक्त गुजारने लगते हैं और अपने प्यार को जाहिर करते हैं लेकिन इन सब में वह पुराने रिश्तों और खासकर के अपने भाई या बहन को नजरअंदाज करने लगते हैं। शादीशुदा भाई बहन को वक्त नहीं देता या बहन शादी के बाद भाई से संवाद कम कर देती है, ये भी उनके बीच दूरी बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Brothers and Sisters Day 2024 Things Increase Distance Between Siblings After Marriage
Relationship - फोटो : Istock

शादीशुदा जिंदगी में दखलअंदाजी

जब भाई या बहन की शादीशुदा जिंदगी में लोग जरूरत से अधिक दखल देने लगते हैं तो उनके बीच विवाद होने की संभावना बढ़ जाती है। शादीशुदा भाई को भाभी की ज्यादा पैरवी करने पर टोंकना या बहन को अपने ससुरालवालों के खिलाफ भड़काना जैसे कई कारण है, जो उनके बीच रिश्ता खराब करते हैं।

विज्ञापन
National Brothers and Sisters Day 2024 Things Increase Distance Between Siblings After Marriage
Relationship Tips - फोटो : iStock

संवाद न करना

शादी से पहले भाई बहन एक दूसरे को जितना वक्त देते हैं, शादी के बाद उतना नहीं दे पाते। प्राथमिकता बदलने और अपने शादीशुदा जीवन में व्यस्तता के कारण भाई बहन एक दूसरे से अधिक बातचीत नहीं कर पाते। संवाद कम होने से उनके बीच दूरी बढ़ती हैं। हर मुद्दे पर एक दूसरे से खुलकर बात करने वाले भाई बहन शादी के बाद ज्यादा बात न होने के कारण जब भी बातचीत होती है तो झिझक महसूस करने लगते हैं। बातचीत से प्यार और लगाव बना रहता है। वहीं संवाद की कमी से गलतफहमी बढ़ती है और रिश्ता बिगड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed