मशहूर आयरिश गायिका नादिन कोयल के अपने ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने की बात कही जा रही है। नादिन, अमेरिका के फुटबॉल स्टार जेसम बेल से 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब अलग हो गई हैं। नादिन और जेसम साल 2008 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जेसम की मुलाकात नादिन से उस वक्त हुई थी जब वह अमेरिका में काम कर रही थीं। साल 2010 में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। लेकिन एक साल बाद ही दोनों के बीच दूरी बढ़ गई थी। साल 2014 में नादिन ने बेटी को जन्म दिया। इसी साल फिर से जेसम बेल ने नादिन को प्रपोज किया। अब कहा जा रहा है कि इन दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया है। हालांकि, एक म्यूजिक सोर्स का कहना है कि दोनों ही एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं है।
11 साल के रिलेशनशिप के बाद इस फुटबॉल खिलाड़ी से अलग हुई ये मशहूर गायिका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन