यदि आप किसी भी व्यक्ति के साथ इस जीवन की राह पर चलने का मन बना रही हैं तो बहुत जरूरी है कि आप उसे अच्छी तरह से परख लें। यदि आपने सामने वाले को डेट करने से पहले ठीक तरह से जाना नहीं तो आगे चलकर आपको परेशान होना पड़ सकता है क्योंकि जिन रिश्तों की बुनियाद कोई झूठ होता है वह लंबे समय तक नहीं रह सकते। उनमें आगे चलकर कोई न कोई समस्या होती ही है और फिर दो लोग दिनभर लड़ने के सिवा कुछ नहीं करते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि डेट करने से पहले आप सामने वाले की एक-एक बात पर गौर फरमाएं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि यदि आप किसी को डेट करने जा रही हैं तो वे कौनसी बातें हैं जिनका ध्यान आपको रखना ही होगा।
किसी भी लड़के को डेट करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो पड़ सकता है पछताना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठ तो नहीं बोलता
यदि आप किसी लड़के को डेट करने जा रही हैंं तो सबसे पहले ये जानने की कोशिश करें कि सामने वाला व्यक्ति सच्चा है या नहीं क्योंकि झूठ की बुनियाद पर रिश्ते नहीं टिकते हैं। डेट पर जाने से पहले कई सारे लड़के तरह-तरह के झूठ बोलते हैं ताकि लड़की उनकी बातों में आ जाए इसलिए बेहतर है कि आप डेट पर जाने से पहले सामने वाले को अच्छे से परख लें कि कहीं वो अक्सर आपकी कोई बात का जवाब देते हुए घबरा तो नहीं जाता है।
दूसरों का सम्मान करता है या नहीं
आप जिस लड़के को डेट करने जा रही हैं उसमें जरूर देखें कि वो दूसरों से कैसे पेश आता है। वो बड़े- छोटों का सम्मान करता भी है या नहीं क्योंकि यदि वो दूसरों का सम्मान करना नहीं जानता है तो यह आगे आपके लिए समस्या खड़ी करेगा और बिल्कुल संभव है कि लड़का भविष्य में आपका भी बात-बात पर अनादर करे इसलिए बेहतर है कि आप पहले से इस बात पर निगाह रखें।
बहुत जल्दी गुस्सा होना
यदि लड़का सामान्य सी किसी बात पर भी बहुत जल्दी गुस्सा हो जाता है तो उसे डेट करने से पहले दस बार सोचें क्योंकि यह आगे आपके लिए जीव का जंजाल बन सकता है। वह बात-बात पर गुस्सा होकर आगे चलकर आपको परेशान कर देगा और संभव है कि फिर मनाना भी आपको ही पड़े इसलिए उसके गुस्से पर नजर जरूर रखें।
यदि कोई लड़का बहुत अहंकारी है तो उसके साथ गलती से भी डेट पर न जाएं क्योंकि वह आपके आत्मसम्मान के बारे में कभी नहीं सोचेगा। भले ही अभी वो लाख कोशिश करता हो कि वह आपके सामने अहंकार नहीं बताएगा लेकिन यदि वो सिर्फ यह प्रयास आपके लिए कर रहा है तो व्यर्थ है क्योंकि भले ही वो लाख छिपाने की कोशिश कर ले लेकिन कभी न कभी उसका यह स्वभाव सामने आ ही जाएगा जो कि आपके लिए दिक्कत खड़ी करेगा।