Marriage Tips: शादी से पहले हर लड़के-लड़की को कर लेने चाहिए ये चार काम, मजबूत बनेगा रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से पहले करें ये काम
शादी से पहले पार्टनर से करें बात
-शादी से पहले कम से कम एक बार अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से जरूर बात करें। आपने अपने जीवन साथी के लिए क्या सोच रखा है और जिससे आपकी शादी होने वाली है, उसका व्यक्तित्व कैसा है, ये बात आपको पहले से पता होनी चाहिए।
जीवनसाथी से पूछे सवाल
-अपने जीवनसाथी से शादी से पहले ही सभी बातें साफ पूछ या बता दें। जैसे- शादी के बाद नौकरी करने को लेकर लड़की का क्या प्लान है और लड़का क्या चाहता है। इसके अलावा शादी के बाद क्या लड़का दूसरे शहर या देश में शिफ्ट होने की सोच रहा है और इस बारे में आप क्या चाहती हैं।
शादी के लिए खुद को करें तैयार
-हर लड़का या लड़की अपने पार्टनर में सबसे बेस्ट जीवनसाथी को चाहता है। इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले आप मेंटल और फिजिकल अपीयरेंस पर काम करें, ताकि आपका लाइफ पार्टनर आपसे एम्प्रेस रहे।
जिम्मेदारियां उठाने के लिए रहें तैयार
-शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पारिवारिक, सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए खर्च में भी बढ़ोतरी होती है। लड़के और लड़की दोनों को इसके लिए तैयार होना पड़ेगा। शादी से पहले ही आप इसके लिए तैयार हो जाए।