फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Marriage vs Arranged Marriage : अरेंज बनाम लव मैरिज, कौन सी शादी ज्यादा मजबूत और क्यों?

Fri, 22 Aug 2025 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Aug 2025 02:16 PM IST
सार

love marriage vs arranged marriage: लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज दोनों की अपनी चुनौतियां और फायदे होते हैं। इन चुनौतियों को भलीभांति जानकर तय करें कि आपको प्रेम विवाह करना है या अरेंज मैरिज करनी है।

विज्ञापन
Love Marriage Vs Arranged Marriage Real Challenges Relationship Advice in Hindi
लव मैरिज या अरेंज मैरिज - फोटो : Instsgram/weddingwire

Love Marriage Vs Arranged Marriage: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो संस्कृतियों का मिलन होती है। लव मैरिज हो या अरेंज्ड, दोनों की अपनी-अपनी खूबियां और कमियां हैं। एक ओर जहां लव मैरिज में कपल्स एक-दूसरे को पहले से जानते और समझते हैं, वहीं अरेंज्ड मैरिज में रिश्ते की शुरुआत भरोसे और पारिवारिक निर्णय से होती है। लेकिन असली चुनौती शादी के बाद आती है जब सपनों और हकीकत के बीच का फासला रिश्तों की नींव को परखता है।



लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज दोनों की अपनी चुनौतियां और फायदे होते हैं। इन चुनौतियों को भलीभांति जानकर तय करें कि आपको प्रेम विवाह करना है या अरेंज मैरिज करनी है।

Love Marriage Vs Arranged Marriage Real Challenges Relationship Advice in Hindi
प्री वेडिंग शूट - फोटो : Adobe

 

 

लव मैरिज की सबसे बड़ी चुनौतियां

लव मैरिज में सबसे बड़ी दिक्कत अक्सर परिवार और समाज की स्वीकार्यता होती है। जाति, धर्म, स्टेटस और परंपराओं का दबाव कई बार कपल्स को मानसिक तनाव देता है। इसके अलावा, रिश्ते में ‘बहुत ज्यादा उम्मीदें’ भी क्लैश की वजह बनती हैं। लेकिन अगर परिवार को साथ लिया जाए और रिश्ते को धैर्य व आपसी समझ से निभाया जाए, तो ये शादी लंबे समय तक मजबूत रह सकती है।

 

Love Marriage Vs Arranged Marriage Real Challenges Relationship Advice in Hindi
अरेंज्ड मैरिज की चुनौतियां - फोटो : Instsgram/weddingwire

अरेंज्ड मैरिज की चुनौतियां

अरेंज्ड मैरिज में कपल्स को एक-दूसरे को समझने का वक्त चाहिए। शुरुआती दौर में कम्युनिकेशन गैप, झिझक और भरोसा सबसे बड़ी दिक्कतें बनती हैं। इसके अलावा, अलग-अलग बैकग्राउंड और लाइफस्टाइल भी एडजस्टमेंट में कठिनाई लाते हैं। यहां धैर्य और संवाद ही रिश्ते को मजबूत बनाने का मंत्र है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Marriage Vs Arranged Marriage Real Challenges Relationship Advice in Hindi
दोनों तरह की शादी में समान समस्याएं - फोटो : Instagram

दोनों में समान समस्याएं

लव और अरेंज्ड दोनों शादियों में इगो का टकराव, करियर का दबाव, वित्तीय प्रबंधन और ससुराल के साथ रिश्ता जैसी चुनौतियां आम हैं। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि कपल्स इन मुश्किलों को कैसे संभालते हैं। एक-दूसरे को सुनना और समझना हर शादी में सबसे जरूरी है।

विज्ञापन
Love Marriage Vs Arranged Marriage Real Challenges Relationship Advice in Hindi
रिश्ते निभाने के समाधान - फोटो : Adobe Stock

रिश्ते निभाने के समाधान

  • नियमित बातचीत और ट्रांसपेरेंसी रखें।
  • एक-दूसरे की प्राथमिकताओं को समझें।
  • परिवार और पार्टनर के बीच बैलेंस बनाएं।
  • गुस्से में कोई निर्णय न लें।
  • छोटे-छोटे पलों को सेलिब्रेट करें।

 

ये साधारण लेकिन मजबूत आदतें हर शादी को खूबसूरत बना सकती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed