पहली नजर का प्यार सच्चा होता है और ना जाने इस पर कितनी कहानियां बन गई। लेकिन शोध तो कुछ और ही कहते हैं। अमेरिका के हैमिल्टन कॉलेज में हुए शोध में ये सामने आया कि पहली नजर का प्यार बस एक छलावा है। प्यार तो चौथी बार में देखकर होता है।
प्रेमियों का प्यार एक दो मुलाकातों में नहीं बल्कि चौथी मुलाकात में जाकर पींगे मारता है। शोध में कई नौजवान लड़के लड़कियों का शामिल किया गया और उनके दिमाग को मॉनिटर से जोड़ा गया।
पहली बार में जो खूबसूरत तस्वीरें दिखाई गई उनका कोई असर नहीं हुआ। वहीं दूसरी बार में वहीं खूबसूरत तस्वीर दिखाने पर आकर्षण थोड़ा बढ़ा। चौथी बार में जो आंकड़े आए वो चौंकाने वाले थे।
चौथी बार में तस्वीर देखने पर लोगों में एक अलग तरह का आकर्षण दिखा। जबकि शुरुआत में कोई लगाव नहीं था। इस तरह से पहली बार में प्यार होना एक मिथक है। आकर्षण चौथी बार में होता है।