कामकाज, नौकरी और भविष्य के कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप इन दिनों आम बात है। इस तरह के रिश्ते में कपल एक दूसरे से दूर होते हैं। कपल अलग अलग शहरों, राज्य या देश में हो सकते हैं। जहां वह रोज मिल नहीं पाते। कहते हैं कि दूरी प्यार की अग्नि परीक्षा होती है। ये वह दौर होता है, जब आप रोज मिलकर अपने पार्टनर से प्यार जता नहीं पाते। दिखा नहीं पाते। ऐसे में अक्सर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का टिक पाना मुश्किल होता है। इस तरह के रिश्ते में आने के कई साइड इफेक्ट या नुकसान होते हैं लेकिन लंबी दूरी के रिश्ते को अगर मजबूती से संभाला जाएं तो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के अपने ही फायदे हैं जो आपके प्यार की गहराई को अधिक बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान के बारे में, ताकि उसे निभाना हो जाए आपके लिए आसान।
Long Distance Relationship: जानिए लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान, रिश्ता निभाना हो जाएगा आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के फायदे
-इस तरह के रिलेशनशिप का फायदा ये होता है कि कपल में सहनशीलता बढ़ सकती है।
-कपल रिश्ते की अहमियत को समझने लगते हैं। लंबी दूरी के रिश्ते में लोग एक दूसरे के साथ और मुलाकात का इंतजार करते हैं, ऐसे में वह एक दूसरे की इज्जत करते हैं।
-अगर कपल करीब होते हैं तो कहीं न कहीं उनके रिश्ते में उत्सुकता की कमी आ जाती है। लेकिन जब कपल एक दूसरे से दूर होते हैं, तो मिलने के लिए उनके बीच उत्सुकता बढ़ती है।
-ऐसे ही लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दोनों को एक दूसरे के समय की कीमत का पता चलता है। वह एक दूसरे के साथ बिताए जाने वाले हर समय को अनमोल समझते हैं।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के नुकसान
-जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं वह हर दिन अपने पार्टनर से मिल नहीं पाते। रिश्ते में होते हुए भी सिंगल की तरह रहना पड़ सकता है।
-इस तरह के रिलेशनशिप में कपल मिल तो नहीं पाते लेकिन उनके बीच कम्युनिकेशन का एकमात्र जरिया फोन हो सकता है, ऐसे में आप को हर वक्त फोन को चेक करते रहना पड़ता है।
-लंबी दूरी के रिश्ते में अक्सर आप अपने पार्टनर की दैनिक एक्टिविटी के बारे में नहीं जान पाते। जितना समय आप एक दूसरे के साथ होते हैं, सिर्फ उतनी बातें ही जान पाते हैं। ऐसे में कई बार गलतफहमी होने की भी संभावना बढ़ जाती है।
-आपस में मिल न पाने से वह एक दूसरे के साथ जन्मदिन, त्योहार या खास मौके पर नहीं हो सकते। सामान्य कपल की तरह घूम फिर भी नहीं सकते, ऐसे में अकेलापन और उदासी बढ़ सकती है।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के टिप्स
-इस तरह के रिश्ते में गलतफहमी न हो, इसके लिए जरूरी है कि कपल एक दूसरे से झूठ बोलने से बचें।
-लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मेंटेन करने के लिए जरूरी है कि कपल के बीच भरोसा हो। इसलिए कोई भी बात हो, सीधे अपने पार्टनर से करें।
-कपल को एक दूसरे पर आरोप लगाने से भी बचना चाहिए। पार्टनर धोखा दे सकता है, इस आशंका में अपना रिश्ता न बिगाड़ें।
-अगर किसी कारण आपका पार्टनर आपको तय समय पर मैसेज या कॉल न करें तो उनसे नाराज होने के बजाए उनकी व्यस्तता को समझें।
रिलेशनशिप को निभाने के टिप्स
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि रिश्ते के प्रति वफादार रहें।
दूरियों को रिश्ते में न आने दें।
एक दूसरे से बात करते रहें।
एक दूसरे को स्पेस और प्राइवेसी भी दें।
लड़ाई-झगड़े को लंबा न खींचें बल्कि जल्द से जल्द उसे सुलझा लें।