फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांदी की साइकिल, सोने की सीट: लालू प्रसाद के बेटे-बहू के 'हनीमून' की यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है...

Thu, 17 May 2018 04:04 PM IST
हर्षिता
हर्षिता Updated Thu, 17 May 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Son Tej Pratap And Aishwarya Rai Setting Relationship Goals With Picture On Bicycle
Tej Pratap - फोटो : Instagram
जो लोग यह सोचते हैं कि अरेंज मैरिज करने वाले कपल्स शर्म, डर और अनजानी हिचकिचाहट की वजह से रोमांस नहीं करते या करीब आने में काफी वक्त लग जाता है, उन्हें इस तस्वीर से सबक जरूर लेनी चाहिए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई है।


हर कोई अपने तरीके से इस फोटो के मायने निकाल रहा है।कोई यह कहकर मजाक उड़ा रहा है कि बिहार में दहेजबंदी की वजह से तेजप्रताप को सिर्फ साइकिल नसीब हुई। वहीं, किसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तेज भइया साइकिल पर बैठाकर भउजी को हनीमून पर ले जा रहे हैं।'

अगर इस तस्वीर को सिर्फ एक ऐसे कपल की तस्वीर के तौर पर देखें जिनकी अरेंज मैरिज हुई है, तो सच मानिए, यह एक फोटो बहुत कुछ कहती है। 
Lalu Prasad Son Tej Pratap And Aishwarya Rai Setting Relationship Goals With Picture On Bicycle
Tej Pratap
तेज प्रताप यादव साइकिल पर बैठे हैं और आगे उनकी पत्नी ऐश्वर्या बैठी हैं। दोनों आखों में आंखें डाल एक दूसरे को निहार रहे हैं। दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी खिली है। ये दोनों वाकई एक लवी-डवी कपल लग रहे हैं।
Lalu Prasad Son Tej Pratap And Aishwarya Rai Setting Relationship Goals With Picture On Bicycle
Tej Pratap - फोटो : Instagram
तेज प्रताप की जब ऐश्वर्या राय से शादी तय हुई थी तब सबने सवाल उठाया था कि मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री पा चुकी लड़की खुद से कम पढ़े-लिखे लड़के से शादी के लिए राजी कैसे हो गई? कई लोगों ने तो यह विशेष टिप्पणी तक कर डाली कि यह 'मैरिज ऑफ कन्वीनिएंस है'। लोगों ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए इनकी शादी हुई है। मगर इस कपल की एयरपोर्ट वाली फोटो और अब साइकिल वाली तस्वीर को देख कहीं से भी नहीं लग रहा है कि इनकी शादी जबरन हुई है या ये दोनों शादी से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lalu Prasad Son Tej Pratap And Aishwarya Rai Setting Relationship Goals With Picture On Bicycle
Tej Pratap - फोटो : Instagram
एक कहावत है, 'परफेक्ट शादी वो नहीं जो दो परफेक्ट लोग करते हैं। बल्कि शादी परफेक्ट तब होती है जब दो इम्परफेक्ट लोग साथ आते हैं और एक दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करते हुए साथ में खुशियां ढूंढ़ते हैं।' तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की लेटेस्ट तस्वीर ऐसा ही कुछ बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
Lalu Prasad Son Tej Pratap And Aishwarya Rai Setting Relationship Goals With Picture On Bicycle
Tej Pratap
कुल मिलाकर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने सिर्फ एक तस्वीर के जरिए जाने-अनजाने अरेंज मैरिज की सफलता से जुड़े तीन मंत्र दे दिए-

-पार्टनर जैसा है, उसे वैसे ही एक्सेप्ट करें
-साथ क्वॉलिटी वक्त बिताएं
-पार्टनर से पहले दोस्ती करें, धीरे-धीरे वह प्यार बन जाएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed