Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक जन्माष्टमी का त्योहार है। जन्माष्टमी भगवान के धरती पर अवतरित होने का प्रतीक पर्व है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण बचपन से ही काफी नटखट थे। उनकी बाल लीलाएं सुन अधिकतर मां कृष्ण जैसा बालक पाने की चाह रखती है। श्रीकृष्ण अपनी मां के ही नहीं बल्कि गोकुल वृंदावन की सभी महिलाओं के लाडले थे। कोई उन्हें प्यार से कान्हा तो कोई गोपाल कहता था। श्रीकृष्ण के एक नई अनेकों नाम है।
Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के मौके पर करें बच्चे का नामकरण, रखें श्रीकृष्ण के 30 नामों में से एक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
सार
इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस मौके पर अगर आपके घर में भी नन्हे से बालक का जन्म हुआ है और बच्चे का नामकरण किया जाना है तो जन्माष्टमी का मौका उपयुक्त रहेगा। जन्माष्टमी के मौके पर बच्चे का नाम श्री कृष्ण के दिव्य और प्रिय नामों से रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन