फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth steals uncle's jewellery to buy SUV, invites him to perform 'puja' for vehicle; held

भतीजे की करतूत: चाचा के सोने के गहने बेचकर खरीदी लग्जरी गाड़ी, फिर पूजा में भी बुलाया; कैसे पकड़ा गया?

Sun, 25 Oct 2026 09:50 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Oct 2026 09:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक युवक ने लग्जरी एसयूवी खरीदने के लिए चाचा के घर से 15 तोला सोने के गहने चुरा लिए। गहने बेचकर उसने 10 लाख रुपये जुटाए और नई गाड़ी खरीद ली। हैरानी की बात यह है कि उसने गाड़ी की पूजा के लिए चाचा को ही बुलाया। आखिर चोरी का राज कैसे खुला? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Youth steals uncle's jewellery to buy SUV, invites him to perform 'puja' for vehicle; held
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपने चाचा के घर से सोने के गहने चुराने का आरोप है। उसने ये गहने कथित तौर पर एक लग्जरी एसयूवी खरीदने के लिए चुराए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने नई गाड़ी की पूजा कराने के लिए अपने चाचा को भी बुलाया था।
विज्ञापन


कहां हुई घटना?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पन्हाला तहसील के सातवे गांव में हुई। यह इलाका कोडोली पुलिस थाने के अंतर्गत आता है।

चाचा के घर से 15 तोला सोना चुराने का आरोप
आरोपी की पहचान समर चव्हाण के रूप में हुई है। वह अपने चाचा उमेश चव्हाण के घर के पास रहता है। आरोप है कि समर ने चाचा के घर से करीब 174.96 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए। यह मात्रा 15 तोला सोने के बराबर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 20 गिरफ्तार, 68 लाइसेंस रद्द; कितना सामान जब्त?
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ये गहने एक स्थानीय सुनार को बेच दिए। इसके बदले उसे 10 लाख रुपये मिले। इस रकम से उसने नई एसयूवी खरीदने की योजना बनाई और गाड़ी खरीद ली।

नई गाड़ी की पूजा के लिए चाचा को बुलाया
आरोप है कि समर ने नई खरीदी गई एसयूवी की पारंपरिक पूजा कराने के लिए अपने चाचा को भी बुलाया।

कैसे सामने आया मामला?
उमेश चव्हाण को जब पता चला कि उनके घर से सोने के गहने चोरी हो गए हैं, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद कोडोली पुलिस ने समर चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान संग्राम मोरे के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed