{"_id":"5cc1bc0fbdec225eba01a7ef","slug":"know-causes-of-marriage-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन वजहों से खराब होती है शादीशुदा जिंदगी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन वजहों से खराब होती है शादीशुदा जिंदगी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर हम लोग कई बार देखते हैं कि कपल्स कई साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं लेकिन अब उनके बीच दूरियां बढ़ने लगी हैं। कभी-कभी ये आपस की तल्खियां रिश्ते में तलाक तक की नौबत आ जाती है और इन सबका कारण है दोनों पार्टनर द्वारा की गई गलतियां। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको भी अपने रिश्ते में मधुरता लानी हैं तो इन गलतियों को करने से बचें।
2 of 5
छोटी-छोटी लड़ाइयां
रिलेशनशिप के दौरान झगड़ा होने पर हमेशा दूसरों को सफाई देते हैं कि शादीशुदा जिंदगी या रिलेशनशिप में तो छोटे-छोटे झगड़ चलते रहते हैं। पर क्या आपको पता है कि रिलेशनशिप में छोटे-छोटे झगड़े कब बड़े बन जाएंगे और एक-दूसरे के प्रति नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। ऐसे में हालात को संभालना मुश्किल हो जाता है।
3 of 5
फीलिंग्स जाहिर करें
कई बार एक पार्टनर अगर दूसरे पार्टनर की बातों का बुरा मानता है तो उसे कभी इस चीज के बारे में नहीं बताता। उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं उनका पार्टनर बुरा न मान जाए। इसलिए कभी भी वो अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं करते हैं और यही चीज रिश्ते में दरार के कारण बनते हैं। इसलिए अपने पार्टनर के सामने फीलिंग्स जाहिर करें और हर मुद्दे पर बहस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जलन की भावना
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि जलन की भावना दो पार्टनर्स के बीच नहीं होती है तो आप बिल्कुल गलत हैं। लोगों का ऐसा मानना होता है कि शादी के बाद दोनों के बीच जलन की कोई भावना नहीं रहती है। लेकिन ऐसा नहीं है। जलन की भावना कभी भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए जब भी आप अपने पार्टनर से जेलेसी फील कर रहे हैं उन्हें जरूर बताएं।
विज्ञापन
5 of 5
एक्स की बातें करना
कई पार्टनर ऐसे होते हैं कि अपनी नई पार्टनर से अपने पुराने पार्टनर की कई बातें शेयर करते हैं तथा उसके लिए चिंता जाहिर करते हैं। ऐसे में नए पार्टनर को बातें बुरी लगने लगती हैं। अपनी एक्स के प्रति चिंता जाहिर करना या ज्यादा डिस्कस करना आपके नए पार्टनर के इनसिक्योर बना सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।