टीवी शो अक्सर जुनून, रोमांच और अनरियलस्टिक स्थितियों के आधार पर अवास्तविक संबंधों को दर्शाते हैं।टीवी के रिश्ते शायद ही किसी समझौते और बाधाओं को दिखाते हैं जो एक जोड़े को साथ रखता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि टेलीविजन कैसे आपके रिलेशनशिप को प्रभावित करता है।
टीवी देखने के लिए प्लान कैंसल करते हैं
कई कपल्स ऐसे होते हैं जो टेलीविजन देखने के लिए प्लान कैंसल कर देते हैं। जबकि आपने अपने पार्टनर से बाहर डिनर करने का वादा किया था। लेकिन आपने टीवी देखने के चक्कर में प्लान रद्द कर दिया। ऐसा करने से आपके रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ सकता है जो कि आपके रिश्ते के लिए अनहेल्दी है।
टीवी देखने की लत
कुछ लोग टेलीविजन के आदी होते हैं और उनके लिए यह मायने नहीं रखता है कि उनका पार्टनर क्या कर रहा है। और न ही वह यह जानने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी काम से देर से घर आते हैं और अपने साथी के साथ समय बिताने के बजाय टेलीविजन देखते हैं। या फिर टीवी से चिपके रहते हैं तो यह आपके रिश्ते के लिए एक बड़ी समस्या हो सकती है।
अकेलापन, अवसाद और उदासी
जब आप टीवी से चिपके रहते हैं और अपने साथी को इग्नोर करते हैं तो हो सकता है कि वह अकेला और अयोग्य महसूस कर रहा हो। लगातार तुलना और इग्नोरेंस आपके साथी को डिप्रेस्ड और उदास कर सकता है। इसलिए, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप टेलीविज़न से ज्यादा चिपके न रहे।
दिनभर टीवी सिरियल्स की बात करना
रिलेशनशिप के दौरान एक हेल्दी बातचीत जरूरी होता है। अगर आप उन सिरियल्स के बारे में ही दिनभर बातचीत करते रहेंगे तो आपका पार्टनर आपको इग्नोर करता रहेगा। अपने पार्टनर को बात करने का मौका दिजिए ताकि वह यह जाहिर कर सके की वह कैसा महसूस कर रहा है और हर वक्त टीवी प्रोग्राम के बारे में दिनभर बात न करें।