प्यार में स्पर्श की अहम भूमिका होती है। वह चाहे बच्चे के जन्म के समय एक मां का स्पर्श हो या जीवनसाथी का। जब आप किसी को पसंद करते हैं या उनके साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आप अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर चलना पसंद करते हैं। पार्टनर जब आपको गले लगाता है तो वह सच में किसी जादू की झप्पी से कम नहीं लगता, जिसके कारण आप सारी थकान, तनाव और परेशानियों को भुला देते हैं। इसी तरह प्यार में किस यानी चुंबन का भी अपना ही महत्व है। एक किस के जरिए प्यार करने वाला पार्टनर अपने इश्क की गंभीरता को जाहिर कर पाता है। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को किस डे होता है। इस दिन पार्टनर द्वारा किए गए किस से उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं। यहां पार्टनर के किस करने के तरीके से उनके मन की बात को जानिए। कितने प्रकार के होते हैं किस और क्या होता है हर किस का मतलब?
Kiss Day 2022: पार्टनर के हर चुंबन का होता है अलग मतलब, जानें कितने प्रकार की होती हैं 'किस'
किस के प्रकार और उनके मतलब
माथे पर किस करना
मतलब- अगर कोई आपके माथे पर किस करता है तो इसका मतलब है कि आप उनके जीवन में बहुत अहम हैं। माथे पर किस अटूट और गहरे रिश्ते का प्रतीक है। आम तौर पर माता-पिता अपने बच्चों को इसी तरह किस करते हैं।
हाथ पर किस
मतलब- हाथ पर किस करने का मतलब होता है कि चुंबन करने वाला आपका सम्मान करता है। इस तरह के किस प्रेमी के अलावा दोस्त भी करते हैं।
कान पर किस
मतलब - जब पार्टनर आपके कानों को चूमते हैं तो उसे ईयरलोब किस कहते हैं। इस किस को रोमांटिक किस माना जाता है। प्यार करने वाले अपने पार्टनर को इस तरह का किस करके रोमांस का एहसास कराते हैं।
स्पाइडर किस
जब पार्टनर आपको पीछे से आकर किस करते हैं तो उसे स्पाइडर किस कहते हैं।
मतलब - स्पाइडर किस पार्टनर के अपनेपन को दर्शाता है।