फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Shweta to carry forward the legacy of the late Minister Sudivya Sonu; talk of her taking the oath as minister

झारखंड: हेमंत कैबिनेट में श्वेता शर्मा की एंट्री की चर्चा, 25 सितंबर की बैठक के बाद साफ होगी तस्वीर

Wed, 23 Sep 2026 03:28 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है। 25 सितंबर की कैबिनेट बैठक के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार या झामुमो ने पुष्टि नहीं की है।

 

विज्ञापन
Shweta to carry forward the legacy of the late Minister Sudivya Sonu; talk of her taking the oath as minister
दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा

विस्तार

दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। सत्ता के गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार 26 सितंबर के बाद किसी भी दिन मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। हालांकि, झारखंड सरकार या झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से श्वेता शर्मा को मंत्री बनाए जाने की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

छह सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनके पास रहे विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभाल रहे हैं। इनमें नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग शामिल हैं। सुदिव्य सोनू के निधन के बाद मंत्रिमंडल में एक पद रिक्त हुआ है। इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद भी एक पद खाली हुआ था। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार दोनों रिक्त पदों को लेकर मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा है।

विज्ञापन

श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा को गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सुदिव्य सोनू 2024 में गिरिडीह सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। राजनीतिक हलकों में उनके परिवार के किसी सदस्य को आगे लाकर उनकी राजनीतिक विरासत संभालने की चर्चा भी शुरू से होती रही है। गिरिडीह उपचुनाव के लिए श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा पहले भी सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हजारीबाग में 50 डिसमिल खास महल जमीन पर विवाद, पूर्व मंत्री साव ने रिकॉर्ड और कार्रवाई पर उठाए सवाल

झारखंड में इससे पहले भी दिवंगत नेताओं के परिवार के सदस्यों को राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने के उदाहरण सामने आए हैं। जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी और हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

17 सितंबर को सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेता गिरिडीह पहुंचे थे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की थी। वहीं, 11 सितंबर को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी गिरिडीह स्थित आवास पहुंचकर श्वेता शर्मा और उनके बच्चों से मुलाकात की थी। श्वेता शर्मा की शिक्षा बिहार में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है। सुदिव्य सोनू और श्वेता शर्मा के तीन बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम आयुष और बेटियों के नाम शिल्पी तथा सोमी बताए जाते हैं।

सुदिव्य सोनू के निधन के बाद श्वेता शर्मा का नाम लगातार राजनीतिक चर्चा में है। हालांकि, उन्हें मंत्री बनाए जाने और गिरिडीह उपचुनाव में संभावित भूमिका को लेकर अंतिम स्थिति पार्टी और सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल सबकी नजर 25 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक पर है। बैठक के बाद मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed