फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Gift Ideas: पत्नी के लिए बजट में खास गिफ्ट आइडियाज, जो दिल जीत लेंगे

Wed, 08 Oct 2025 02:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Oct 2025 02:55 PM IST
सार

Karwa Chauth Gift Ideas: अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार पत्नी को क्या तोहफा दें, तो यहां कुछ ऐसे बजट-फ्रेंडली, पर्सनल और यूनिक गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं, जो जेब पर हल्के पर दिल पर भारी असर डालेंगे।

विज्ञापन
Karwa Chauth Budget Friendly Gift Ideas For Wife Patni Ke liye Gift in Hindi
करवा चौथ के लिए गिफ्ट आइडिया - फोटो : Amar Ujala

Karwa Chauth 2025: 

 

प्यार का मतलब हमेशा महंगे तोहफे नहीं होता,
कभी-कभी छोटे गिफ्ट ही रिश्ते में बड़ी मिठास घोल देते हैं।

 

करवा चौथ 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस मौके पर पति भी अपनी पत्नी के लिए कुछ खास करते हैं। वह पत्नी को कुछ खास गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। पति से गिफ्ट मिलने पर पत्नी खुश हो जाती हैं और यही छोटी-छोटी बातें उनके रिश्ते में प्यार को बढ़ाती हैं। इस वर्ष 10 अक्तूबर 2025 को करवा चौथ मनाई जा रही है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार पत्नी को क्या तोहफा दें, तो यहां कुछ ऐसे बजट-फ्रेंडली, पर्सनल और यूनिक गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं, जो जेब पर हल्के पर दिल पर भारी असर डालेंगे।

Karwa Chauth Budget Friendly Gift Ideas For Wife Patni Ke liye Gift in Hindi
ग्रीटिंग कार्ड - फोटो : instagram

हैंडमेड कार्ड या लव लेटर 

कभी-कभी शब्दों में जो भाव होता है, वह किसी हीरे-जवाहरात में नहीं। अपनी पत्नी के लिए एक छोटा सा हैंडमेड कार्ड या लव लेटर लिखिए जिसमें आप बताएं कि वह आपके लिए कितनी खास हैं। यह भावनात्मक गिफ्ट हमेशा दिल में जगह बना लेता है।

Karwa Chauth Budget Friendly Gift Ideas For Wife Patni Ke liye Gift in Hindi
गुलाब - फोटो : instagram

ताजे फूलों का बुके और एक नोट

सुबह जब पत्नी करवाचौथ का व्रत रखती हैं, तो दिन के अंत में उन्हें एक प्यारा-सा फूलों का बुके देकर सरप्राइज करें। लगभग 300 से 500 रुपये में एक प्यारा सा फूलों का गुच्छा तोहफे में दे सकते हैं। उसके साथ एक छोटा-सा नोट रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Budget Friendly Gift Ideas For Wife Patni Ke liye Gift in Hindi
ब्यूटी या स्किनकेयर गिफ्ट किट - फोटो : Adobe stock

ब्यूटी या स्किनकेयर गिफ्ट किट

लगभग 500 से 1000 रुपये में ब्यूटी या स्किनकेयर किट तोहफे में दे सकते हैं। पत्नी को थोड़ा सेल्फ-केयर टाइम देने का यह सबसे अच्छा तरीका है। बजट में फेस-सीरम, फेस-मास्क, काजल, नेल पेंट या स्पा सेट जैसे गिफ्ट बहुत पसंद आते हैं। अगर चाहें तो उनकी पसंदीदा ब्रांड की छोटी-सी ब्यूटी किट ऑनलाइन मंगाएं।

विज्ञापन
Karwa Chauth Budget Friendly Gift Ideas For Wife Patni Ke liye Gift in Hindi
कैंडल सेट - फोटो : Adobe stock

कैंडल सेट या होम डेकोर

आप चाहे तो फोटो-प्रिंटेड कैंडल या नाम लिखा हुआ छोटा-सा डेकोरेटिव फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट 600 से 1200 रुपये में मिल जाएंगे। ऐसे तोहफे हर बार घर में देखकर उन्हें आपकी याद दिलाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed