फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Picnic Day 2023: ससुराल वालों के साथ बनाएं पिकनिक का प्लान, परिवार संग बढ़ेगी बॉन्डिंग

Sun, 18 Jun 2023 11:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
International Picnic Day 2023 Plan Picnic With Your Family to Make Strong Bond
फैमिली के साथ पिकनिक पर जाएं - फोटो : Istock

International Picnic Day 2023 : शादी के बाद लड़की के लिए ससुराल वालों के साथ रिश्ते को मजबूत बनाना होता है। वह ससुराल वालों को समझने का प्रयास करती है ताकि उनके बीच की आपसी तालमेल और भरोसा बढ़ सके। इसके लिए नई दुल्हन कई टिप्स अपना सकती हैं, जैसे परिवार की पसंद नापसंद जानना। सबके व्यवहार को समझने की कोशिश करें। इसके लिए परिवार के सदस्यों के साथ बहू को वक्त बिताना चाहिए। एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के भी कई तरीके हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको ससुराल वालों के साथ कम समय में अच्छी बाॅन्डिंग बनानी है तो उनके साथ किसी सफर पर जाएं। सफर के दौरान सभी एक दूसरे के साथ पूरा समय रहते हैं। ऐसे में सबके व्यवहार और रहन-सहन को समझना आसान हो जाता है। 18 जून को पिकनिक दिवस है। पिकनिक का मतलब होता है किसी प्राकृतिक सुंदर जगह पर एकत्र होकर मस्ती करना और खाने का आनंद लेना। पिकनिक दिवस के मौके पर परिवार संग बाॅन्डिंग बनाने के लिए ससुराल वालों के साथ पिकनिक पर जाने की प्लानिंग करने के तरीके जान लें।


 

International Picnic Day 2023 Plan Picnic With Your Family to Make Strong Bond
फैमिली के साथ पिकनिक पर जाएं - फोटो : istock

वक्त निकालें

परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले सदस्यों का वक्त ले लें। जैसे पहले से तय कर लें कि किस समय तक सब फ्री होंगे। ऐसा न हो कि मौके पर किसी के पास काम आ जाए और प्लान कैंसिल करना पड़े। इसलिए सबसे बात करके एक ऐसा समय तय कर लें जब सभी पिकनिक के लिए फ्री हों।

International Picnic Day 2023 Plan Picnic With Your Family to Make Strong Bond
फैमिली के साथ पिकनिक पर जाएं - फोटो : istock

सही पिकनिक स्पॉट का चयन

पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो किसी ऐसी जगह का चयन करें तो पिकनिक के लिए बेस्ट हो। जगह का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि अगर साथ में बुजुर्ग या बच्चे हैं तो उनके लिए पिकनिक स्पाॅट पर कुछ मनोरंजक माहौल हो। जैसे बच्चों के लिए झूले या खेलने का उपयुक्त जगह। बुजुर्गों के साथ पिकनिक पर जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि किसी ऐसी जगह का चयन न करें जहां उन्हें अधिक चलना पड़े या थका देने वाली जगह हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Picnic Day 2023 Plan Picnic With Your Family to Make Strong Bond
फैमिली के साथ पिकनिक पर जाएं - फोटो : istock

पिकनिक के लिए स्नैक्स

घूमने जा रहे हैं तो खाने पीने की व्यवस्था भी कर लें। पिकनिक के लिए लजीज खाना पैक कर लें। खाने में बच्चों और बड़ों की पसंद की चीजें, गर्मी है तो डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी,  जूस आदि रख लें।

विज्ञापन
International Picnic Day 2023 Plan Picnic With Your Family to Make Strong Bond
फैमिली के साथ पिकनिक पर जाएं - फोटो : Istock

पिकनिक की पैकिंग

अगर इस मौके पर पिकनिक पर जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि मौसम के मुताबिक पिकनिक का सामान पैक करें। बैग में पानी, सनस्क्रीन, कैप या स्कार्फ, कुछ जरूरी दवाएं पैक कर लें। ताकि परिवार के सदस्यों को कोई परेशानी न आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed