फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Men's Day 2019: शादी से पहले पुरुषों को जरूर सीखने चाहिए ये चार काम

Tue, 19 Nov 2019 11:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 19 Nov 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
International Men's Day relationshi before marriage mens should learn these tips
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay

हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day) मनाया जाता है। इस पुरुष दिवस पर अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो आपको शादी से पहले कुछ चीजों को जरूर सीख लेना चाहिए क्योंकि ये ऐसी आदतें हैं जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को खूबसूरत और बेहतर बना देंगी। और आपके शादीशुदा जिंदगी में आने वाली परेशानियां भी कम हो जाएंगी। आइए जानते हैं  कौन-से हैं वो काम जिन्हें शादी से पहले हर पुरुष को करना चाहिए। 


 

International Men's Day relationshi before marriage mens should learn these tips
kitchen - फोटो : kitchen

खाना बनाना सीख लें 
शादी से पहले खाना बनाना जरूर सीख लें। इसके दो फायदे हैं। पहला आपकी होने वाली पत्नी इस आदत से बेहद प्रभावित होगी। दूसरा कि  अगर आपकी पत्नी कहीं चली जाए तो आपको खाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप भी वक्त-वक्त पर खुद से खाना बनाकर अपनी पत्नी को खुश रख सकते हैं। यह आपके वैवाहिक जीवन का एक अच्छा मंत्र साबित होगा। 
 

International Men's Day relationshi before marriage mens should learn these tips
relationship - फोटो : pixa

वित्तीय स्थिति
शादी से पहले वित्तीय स्थिति को सुधार लें। क्योंकि शादी के बाद आप एक से दो हो जाते हैं। इसलिए वित्तिय स्थिति मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास पैसों से संबधित बैक-अप प्लान भी होने चाहिए। अगर आप वित्तिय स्थिति को नहीं सुधारंगे तो यह आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Men's Day relationshi before marriage mens should learn these tips
relationship - फोटो : pixa

कसमें खाना छोड़ दें 
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर कसमें खाने की आदत है तो इस आदत को खत्म कर दीजिए। आपकी यह आदत शादी के बाद आप ही के जी का जंजाल बन सकती  है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपने किसी काम को करने के लिए  कसम खा ली और फिर आपने वह काम नहीं किया तो  समझ जाइए आपका  क्या होगा? इसलिए इस आदत को कैसे भी करके छोड़ दें। 

विज्ञापन
International Men's Day relationshi before marriage mens should learn these tips
relationship - फोटो : pixa

खर्च कम करना सीखें
शादी से पहले ही आपको  पैसों के मामले में व्यवस्थित होना पड़ेगा। भले ही आप पैसा खर्च करने से पहले नहीं सोचते होंगे लेकिन शादी के बाद आपको सोच-समझ कर पैसा खर्च करना पड़ेगा  ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं  और खर्चो में भी इजाफा हो जाता है। इसके अलावा पैसे बचाने की कला भी सीख लें क्योंकि यह आदत आपके भविष्य को सुरक्षित बना सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed