फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी सेक्स लाइफ को लेकर ये सोचते हैं भारतीय युवा, 2019 के सर्वे में हुआ खुलासा

Tue, 05 Nov 2019 03:37 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Nov 2019 03:37 PM IST
sex survey 2019 india what Indian youth think about their sex life
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay

भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में यौन संबंधों को लेकर कई तरह के सर्वे होते रहते हैं जिनमें शादीशुदा और अविवाहित लोगों से उनकी सेक्स लाइफ से जुड़ी बातें पूछी जाती हैं। ऐसे ही एक सर्वे का कहना है कि भारत में 60 फीसदी लोग अपनी सेक्स लाइफ से खुश हैं। यह सर्वे एक मीडिया ग्रुप ने कराया है जो पिछले 17 सालों से भारत के लोगों के यौन व्यवहार को लेकर अध्ययन करता आ रहा है। सर्वे कहता है कि भारत में यौन संबंधों को लेकर पहले से ज्यादा खुलापन आया है। पहली बार यौन संबंध बनाने की उम्र भी कम हुई है। 



 

sex survey 2019 india what Indian youth think about their sex life
relationship - फोटो : pixa

और क्या कहता है यह सर्वे?
इंडिया टुडे का यह 2019 का सेक्स सर्वे बताता है कि भारत में 31 फीसदी लोग यौन संबंधों के दौरान या तो संयम बरतते हैं या फिर बिना सोचे समझे प्रयोग करते हैं।  इसी सर्वे में 53 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उन्हें पार्टनर के जी-स्पॉर्ट के बारे में पता है। इससे पहले भी रिलेशनशिप, प्यार और शारीरिक संबंधों को लेकर, अलग-अलग तरह के सर्वे हुए हैं। ब्रिटिश ब्यूटी रिटेलर सुपरड्रग ने अपने एक सर्वे में स्त्री और पुरुष के शारीरिक संबंध बनाने के सही वक्त और दिन के बारे में जानकारी दी थी। दो हजार लोगों पर हुए इस सर्वे का कहना था कि शारीरिक संबंध बनाने का सही वक्त रविवार सुबह 9 बजे है। शनिवार भी कपल के अंतरंग होने का सही दिन है।

sex survey 2019 india what Indian youth think about their sex life
रिश्ता

महिलाओं के बेडरूम इच्छा को लेकर भी हुआ था सर्वे
महिलाओं की यौन इच्छाओं को लेकर भी एक पत्रिका ने सर्वे किया था। सर्वे 18 साल से लेकर 94 साल तक की अमेरिकी महिलाओं पर किया गया और उनसे उनकी बेडरूम इच्छाओं के बारे में पूछा गया था। जनरल ऑफ सेक्स एंड मैरिटल थैरेपी में प्रकाशित इस सर्वे में 1,055 हेट्रोसेक्शुअल महिलाओं ने भाग लिया। इंडियाना यूनिवर्सिटी के डेबी हरबैनिक के मुताबिक, सर्वे में यह जानने की कोशिश की है कि महिलाएं बेडरूम में क्या चाहती हैं? सर्वे में 36 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वह शारीरिक संबंध बनाने के दौरान चरम उत्तेजना तक पहुंचने के लिए क्लिटोरल उत्तेजना का सहारा लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed