Independence Day 2024 Baby Photoshoot Ideas: इन दिनों बच्चों के फोटोशूट का चलन है। अभिभावक अपने बच्चे के जन्म के बाद से उसके बड़े होने की प्रक्रिया को तस्वीरों के जरिए याद के रूप में कैद कर लेना चाहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर नन्हें बच्चों का फोटोशूट नजर आ जाता है। अगर बच्चा एक वर्ष से कम उम्र का है तो साल भर में मनाए जाने वाले हर त्योहार और पर्व को मनाने की उत्सुकता अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि ये आपके बच्चे का पहला त्यौहार होता है।
अब 15 अगस्त का पर्व हो या रक्षाबंधन, अगर आपके बच्चे का पहला त्योहार है तो तस्वीरों के जरिए यादे बना लें। इस मौके पर थीम के मुताबिक फोटोशूट कराएं। स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के लिए भी बच्चे का शानदार फोटोशूट कराया जा सकता है। नन्हे देशभक्त की तस्वीरे देख हर कोई मुस्कुरा उठेगा। यहां 15 अगस्त पर बच्चे के फोटोशूट के लिए कुछ शानदार आइडिया बताए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर उनकी तस्वीरों को यादगार और मजेदार बना सकते हैं।
2 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट
- फोटो : Instagram
बाजार में बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके के अनुरूप कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। तिरंगा प्रिंट का टी शर्ट, कुर्ता पायजामा आदि बच्चे के लिए ला सकते हैं। फोटोशूट के लिए आपको अधिक कुछ करने की जरूरत नहीं, उन्हें मौके के अनुरूप तिरंगा रंग के कपड़ों को पहनाकर तैयार करें और उनके हाथ में एक छोटा ध्वज देकर तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।
3 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट
- फोटो : Instagram
कपड़ों के साथ ही घर की सजावट भी स्वतंत्रता दिवस की थीम पर रख सकते हैं। केसरिया, हरे और सफेद रंग के गुब्बारे सजा सकते हैं और बच्चे की उनके बीच खेलते फोटो क्लिक करवा सकते हैं। तिरंगा रंग अपने आप में खिला खिला लगता है, इस तरह के बैकगाउंड में तस्वीरें भी बहुत प्यारी आ सकती हैं।
4 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट
- फोटो : Instagram
छोटा बच्चा है तो एक डार्क कलर की चादर बिछाकर बच्चे को उस पर लिटाएं। चादर पर फूलों और पत्तियों से तिरंगा बनाएं। इस तस्वीर की तरह आई लव इंडिया भी लिख सकते हैं। बेटी है तो उसे दुपट्टे की साड़ी पहना सकते हैं। भारत माता का लुक बेटी पर बहुत प्यारा लगेगा।
5 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे के फोटोशूट
- फोटो : Instagram
बेटी को भारत माता बना सकते हैं तो बेटे के लिए सैनिक वाले काॅस्ट्यूम पहना सकते हैं। बेटा देश का सिपाही बनकर सबका दिल जीत लेगा। तिरंगों के बीच उसकी इस तरह की तस्वीर बेहद प्यारी लग सकती है।