फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके पार्टनर भी करते हैं ये पांच हरकतें, तो आज ही हो जाएं सावधान

Mon, 22 Feb 2021 01:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Feb 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
If your partner also does these five habits then be careful today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हमें किसी से प्यार होता है, तो हमें फिर अपने आसपास होने वाली चीजें नहीं दिखाई देती। वहीं, अगर हमें कुछ दिखाई देता है तो वो है अपना पार्टनर और बस प्यार। लेकिन क्या पार्टनर मिलने के बाद सबकुछ ठीक हो जाता है? क्या आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती? ऐसा नहीं है, कुछ ऐसी चीजें या हरकतें होती हैं जो अगर कोई व्यक्ति करता है तो फिर उसके साथ पूरी जिंदगी बिताना काफी कठिन हो सकता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी ऐसा कुछ करता है, तो आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए उन हरकतों के बारे में जानते हैं।

If your partner also does these five habits then be careful today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जो खुद की गलती न मानें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो वो खुद को गलत कभी नहीं मानते या खुद की गलती कभी स्वीकार नहीं करते हैं। वहीं, अगर गलती दूसरे की हो तो उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाते हैं। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है, तो आपको थोड़ां संभलने की जरूरत है। दुनिया में कोई भी इंसान बिल्कुल ठीक नहीं होता है, किसी न किसी में कुछ न कुछ कमी होती ही है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर खुद की गलती नहीं मानता है, और आपको ही कसूरवार ठहरता है तो फिर आपको सावधान रहने की जरूरत है।
If your partner also does these five habits then be careful today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विश्वास है जरूरी

  • किसी भी रिश्ते की नीव विश्वास पर टिकी होती है। जिस रिश्ते में विश्वास होता है, वो रिश्ता बिना किसी रुकावट के सदियों तक चलता है। लेकिन जहां विश्वास नहीं होता उस रिश्ते में खटास आना लाजमी होता है। अगर आपका पार्टनर आप पर, आपकी बताई बातों पर विश्वास नहीं करता है, तो फिर आपका रिश्ता खतरे में हो सकता है। उदाहरण के लिए आपका पार्टनर अगर आपका मोबाइल चेक करता है, आप किससे बात कर रहे हैं आदि चीजों पर ध्यान देता है तो फिर आपके पार्टनर और आपके बीच विश्वास की कहीं न कहीं कमी जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
If your partner also does these five habits then be careful today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अहमियत देनी चाहिए

  • कई लोग होते हैं, जो आपसे बातें भी करते होंगे, आपसे मिलते भी होंगे, आपके साथ कहीं जाते भी होंगे। लेकिन जब बात आपको अहमियत देने की आती है, और अगर वो आपको अहमियत नहीं देते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, फिर चाहे वो आपका पार्टनर क्यों न हो। इसके अलावा इस चौथी बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि अगर आपका पार्टनर आपकी बात को ध्यान से नहीं सुनता है या आपको बीच में हो टोक देता है, तो भी आपको संभलकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
If your partner also does these five habits then be careful today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वादा निभाना

  • हम बचपन से सुनते आए हैं कि हमें हर हाल में दूसरे से किए वादे को हमेशा निभाना चाहिए। लेकिन अगर आपके पार्टनर आपसे किया हुआ वादा नहीं निभाते हैं, तो फिर आपको सोचने की जरूरत है। किए हुए वादे को तोड़ने का मतलब है कि आप अपने पार्टनर की बातों को महत्व नहीं देते या फिर आपकी नजर में उनका कोई महत्व ही नहीं है। इसलिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि अपने पार्टनर से किए वादे को निभाए। लेकिन अगर आपका पार्टनर ऐसा नहीं करता है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed