{"_id":"5d7604978ebc3e93a95316d7","slug":"if-your-boyfriend-is-having-love-with-your-best-friend-than-do-these-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपके बॉयफ्रेंड को आपकी ही दोस्त से हो जाए प्यार, तो इस परिस्थिति में उठाएं यह कदम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर आपके बॉयफ्रेंड को आपकी ही दोस्त से हो जाए प्यार, तो इस परिस्थिति में उठाएं यह कदम
Tue, 10 Sep 2019 12:03 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
relationship
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोड़ा बहुत हंसी मजाक तो हर रिश्ते की जान होती है। अगर आपका पार्टनर आपकी दोस्त के साथ बातचीत करता है या हंसी मजाक करता है तो इसमें कुछ बुरा लगने जैसी चीज नहीं है। लेकिन अगर यह बातचीत आकर्षण में बदल जाए तो आप क्या करेंगी। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी है कि थोड़ा धैर्य बनाएं रखें और शांत दिमाग से इस बारे में बात करें। तो आइए जाने इस स्थिति से निपटने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
women
- फोटो : pixa
रोकटोक न रखें
जब आप किसी रिलेशनशिप में होती हैं तो अपने पार्टनर के ऊपर अपना एकाधिकार समझने लगती हैं। हर बात पर टोकाटोकी करने लगती है। इस तरह की स्थिति रिश्ते के लिए खतरनाक है। रिश्तें में प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसे थोड़ा स्पेस दें। थोड़ा समझदारी से उठाए गए कदम से आपका रिश्ता कभी कमजोर नहीं पड़ेगा और ऐसी कोई नौबत नहीं आएगी कि वो किसी और महिला के प्रति आकर्षित हो।

Sweden women
- फोटो : Pixabay.com
दूर करें गलतफहमी
अगर आपका पार्टनर किसी दूसरी महिला या आपकी ही किसी दोस्त के साथ हंसी मजाक करें तो तुरंत ही किसी तरह की धारणा न बना लें। ऐसा करके आप उससे ज्यादा खुद को तकलीफ देंगी। इसलिए अगर आपके मन में कुछ शंका है तो उसे दूर करें।

- फोटो : social media
खुद को दोषी न माने
इतना होने पर भी अगर सच में आपका पार्टनर आपकी दोस्त के साथ प्रेम में पड़ जाए तो खुद को इसके लिए दोषी न माने। लड़कियों को लगने लगता है कि जरूर उनमें ही कुछ कमी होगी। या फिर उनकी सबसे अच्छी दोस्त ने मुझे धोखा क्यों दिया। ऐसा सोचना बंद करें क्योंकि इन सब बातों से आपको ही तकलीफ होगी।

बात करें
जब आपको लगने लगे कि ये आपकी गलतफहमी नहीं है और आपका बॉयफ्रेंड सच में आपको धोखा दे रहा है तो किसी विश्वासपात्र से इस बारे में बात करें। इससे आपका मन तो हल्का होगा ही, साथ ही आपको उस स्थिति में किसी तीसरे व्यक्ति के नजरिए के बारे में भी पता चलेगा। इतना ही नहीं, हो सकता है कि उनकी सलाह आपको स्थिति से बाहर आने का एक अच्छा रास्ता भी मिल जाएगा।