फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप में आ रहा है तनाव, तो पार्टनर की ये बातें भूलकर भी न करें किसी से साझा

Fri, 16 Apr 2021 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Apr 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid stress in a relationship do not forget these four things of the partner and share it with someone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो हमारी जिंदगी काफी प्यार भरी होती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि रिश्ते में तनाव पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से आपसी रिश्ता भी खराब होता है। ऐसे में कई बातें ऐसी होती हैं, जिनका ख्याल आपको देना चाहिए। कई ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें आपको मन में रखना चाहिए न कि किसी को बताना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ता खराब ही होता है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जो आपको किसी को नहीं बतानी चाहिए।

If you want to avoid stress in a relationship do not forget these four things of the partner and share it with someone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पहले के अफेयर के बारे में

  • कई लोग ऐसे होते हैं कि जिनका पहले किसी और से अफेयर होता है, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से ये रिश्ता टूट जाता है और फिर वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ऐसे में वैसे तो कुछ पार्टनर अपने पहले अफेयर के बारे में अपने पार्टनर को कुछ नही बताते, लेकिन कई लोग विश्वास करके अपने पार्टनर को पहले के अफेयर के बारे में बता देते हैं। ऐसे में आपको इस बात को किसी तीसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए।
If you want to avoid stress in a relationship do not forget these four things of the partner and share it with someone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पैसे के बारे में

  • आपके पार्टनर के पास कितने कम पैसे हैं, उन्हें पैसे की दिक्कत है आदि। ये बातें आपको किसी और को नहीं बतानी चाहिए। आपके पार्टनर की आर्थिक स्थिति सही नहीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपके पार्टनर की मंशा आपसे मदद लेने की हो। इसलिए आपको अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to avoid stress in a relationship do not forget these four things of the partner and share it with someone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घरेलू बातों को

  • कई लोग अपने पार्टनर को अपनी घरेलू दिक्कतों के बारे में बता देते हैं, और वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वो अपने पार्टनर पर विश्वास करते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी घरेलू समस्या को किसी और को बता रहे हैं, तो फिर आप गलत तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। आपको ऐसी बातों को किसी को नहीं बताना चाहिए और खुद तक ही सीमित रखना चाहिए।
विज्ञापन
If you want to avoid stress in a relationship do not forget these four things of the partner and share it with someone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आपसी लड़ाई के बारे में

  • जहां प्यार होता है, तो वहां टकरार भी होती है। अक्सर देखा जाता है कि पार्टनर के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते रहते हैं। लेकिन कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से हुए झगड़े के बारे में किसी तीसरे को ये बात बताते हैं, तो वो आपके रिश्ते का मजाक उड़ा सकते हैं, और साथ ही आपको ताना भी दे सकते हैं। इसलिए आपसी लड़ाई के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति को बताने से बचना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed