बच्चे का जन्म अगर पति-पत्नी के रिश्ते में बन रहा है दरार की वजह, तो काम आएंगे ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरी है कि आप जीवन में आए इस बदलाव को स्वीकार करें। एक दूसरे को समझने की कोशिश करें कि अब आपका सारा ध्यान बच्चे पर होगा। महिलाओँ के लिए तो यह समय सबसे ज्यादा नाजुक होता है क्योंकि बच्चे की देखभाल से लेकर शरीर में हुए बदलावों की वजह से वो तनाव में रहती हैं। इसलिए जरूरत है कि पति इस तरह की स्थिति को समझें और उनका साथ दें। वक्त के साथ सब सही हो जाएगा।
बच्चे हो जाने के बाद आप घर पर किसी भी समय और कहीं पर भी अंतरंग नहीं हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने साथी की भावनाओं और इशारों को समझे जिससे कि रिश्तें में मधुरता बनी रहे।
इसमें कोई शर्म की बात नही है कि आप अकेले बच्चे को पालने में असमर्थ हैं। बच्चे की देखभाल के लिए अपने अभिभावक या किसी नैनी की व्यवस्था कर सकती हैं। ऐसा करने से आप दोनों के पास एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए समय मिल जाएगा।
बच्चे की देखभाल और काम के चक्कर में खुद पर ध्यान देना न भूलें। क्योंकि भले ही आप मां बन गई हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपका खुद का कोई जीवन नही है। कुछ समय निकाल कर दोस्तों के साथ बिताएं या पसंदीदा टीवी चैनल देखें। ये सब चीजें आपको खुशी देंगी और आप दूसरों को भी खुश रख पाएंगे।