फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपका रिलेशनशिप इन स्टेज से गुजर रहा है तो फौरन कर लें ब्रेकअप

Wed, 21 Aug 2019 07:30 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 21 Aug 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips for couple break-up and love
रिश्ता

किसी भी रिलेशनशिप में कोई फौरन ब्रेकअप नहीं करता है। ब्रेकअप की अपनी वजह होती है। रिश्ते में ब्रेकअप तभी होता है जब रिश्ता बोझ लगने लगता है या फिर पार्टनर के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है। विभिन्न अध्ययनों में भी बताता गया है कि जब रिलेशनशिप बेहद खराब स्थिति पर पहुंच जाए तो ब्रेकअप करना ही बेहतर होता है। एक-दूसरे से अलग होना ही ऐसी स्थिति में समझदारी है। आइए जानते हैं आपको किन स्थितियों में ब्रेकअप कर लेना चाहिए?


 

Relationship tips for couple break-up and love
रिश्ता
अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करना भूल जाए और आपको ऐसा महसूस होने लगे कि आपके बीच अब पहले की तरह प्यार नहीं रहा तो फौरन ब्रेकअप कर लेना चाहिए, क्योंकि  ऐसे रिश्ते में रहने से बेहतर है आप एक-दूसरे से दूर रहें। ब्रेकअप से पहले आपको अपने पार्टनर के विचारों को परिवर्तित करने की कोशिश करनी चाहिए, उससे बातचीत करनी चाहिए, अगर आपको लगता है कि संवाद के जरिए आपका रिश्ता फिर से मधुर हो सकता है तो आप अपने रिलेशनशिप को जारी रख सकते हैं। अगर आपको महसूस हो रहा है कि पार्टनर और आपके बीच की दूरी लगातार बढ़ रही है तो अलग होना ही सबसे अच्छा विकल्प है।

 
Relationship tips for couple break-up and love
relationship
टेनेसी विश्वविद्यालय में हुए एक अध्ययन में ब्रेकअप की तीन स्टेज बताई गई थीं।  पहली स्टेज पूर्व चिंतन की थी। यानी कि आप किसी भी रिश्ते को खत्म करने से पहले उसके बारे में पूर्व चिंतन करें। हर चीज को अच्छे से समझ लें और भविष्य और वर्तमान दोनों ही स्थितियों का विश्लेषण कर लें। ब्रेकअप से पहले किए गए पूर्व चिंतन के जरिए आप समझ जाएंगे कि आपको रिलेशनशिप में रहना चाहिए या नहीं। इसी अध्ययन में रिश्ते को खत्म करने की दूसरी स्टेज चिंतन  बताई गई थी। इस स्टेज में आप इस बात के बारे में विचार करें कि आपके रिश्ते में किस चीज की सबसे ज्यादा कमी है और क्या यह कमी बातचीत के बाद पूरी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips for couple break-up and love
relationship

दरअसल, जब हम किसी भी रिश्ते को खत्म करने की सोचते हैं तो इसका मतलब साफ है कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां हमारे बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा होता। घरेलू झगड़े बढ़ जाते हैं और एक-दूसरे के प्रति कटुता की भावना विकसित हो जाती है। हम बिल्कुल भी एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे में समझदारी यही है कि आप साथ रहने की जगह खुशी-खुशी एक-दूसरे से दूर हो जाएं क्योंकि हर इंसान जीवन में खुशी ही तलाशता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed