फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिप्स: किसी शख्स को बनाना चाहते हैं लाइफ पार्टनर, तो इन चार तरीकों से कर सकते हैं प्रपोज

Tue, 26 Oct 2021 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Oct 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
how to propose four fun and romantic tips to propose
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा शख्स कभी न कभी जरूरी आता है, जो उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है। इसमें लाइफ पार्टनर की गिनती सबसे ऊपर होती है। हर कोई चाहता है कि वो भी अपने होने वाले पार्टनर को जब प्रपोज करे, तो वो दिन हमेशा के लिए यादगार बन जाए और उनके प्रपोज करने के खास तरीके को देखकर उनका होने वाला पार्टनर भी उनको मना न कर पाए। अपनी इसी मोहब्बत का इजहार करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, अपने दोस्तों से सलाह लेते हैं आदि। लेकिन कई बार लोग इसी उलझन में रह जाते हैं कि आखिर वो अपनी मोहब्बत का इजहार कैसे करें? ऐसे में हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको आपकी मोहब्बत का इजहार करने में काफी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

how to propose four fun and romantic tips to propose
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पसंदीदा जगह पर जाकर करें

  • वैसे तो आप अपनी मोहब्बत का इजहार कहीं भी कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने होने वाले पार्टनर की पसंद की जगह पर जाते हैं और वहां जाकर उनको प्रपोज करते हैं। तो यकीन मानिए आपकी प्रेम कहानी की शुरुआत तो होगी ही, साथ ही ये दिन आपकी जिंदगी में हमेशा यादगार बन जाएगा।
how to propose four fun and romantic tips to propose
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पांच पसंदीदा चीज देकर करें प्रपोज

  • आप अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, तो आप उनके लिए उनकी पसंद की पांच चीजें लेकर जा सकते हैं। आपको करना ये है कि एक-एक करके उन्हें ये पांच चीजें दें और इनके साथ कोई पांच ऐसी बातें कहें, जो आपके प्यार का इजहार करें। देखिएगा ऐसा करने से आपकी बात बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to propose four fun and romantic tips to propose
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : pexels

फूल और सच्चाई के साथ करें प्रपोज

  • अपने प्यार का इजहार करने का एक तरीका है फूल और सच्चाई। मतलब कि आपको करना ये है कि आपको अपने होने वाले पार्टनर की पसंद के फूल लेकर उनके पास जाना है, और अपने मन की बात सच्चाई के साथ उनसे कह दें। यकीन मानिए आपकी बात और फूलों के साथ आपको आपका प्यार जरूर मिल सकता है।
विज्ञापन
how to propose four fun and romantic tips to propose
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

डिनर पर दें सरप्राइज

  • पार्टनर को प्रपोज करने के लिए आप उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। आप एक शानदार डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं, ये जगह आपके होने वाले पार्टनर या आपकी पसंद की हो सकती है। वहां जाकर उन्हें रिंग दें और अपने प्यार का इजहार बिना डरे कर दें। इससे आपकी बात बन सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed