टेक टिप्स: क्या फ्लाइट मोड में वाकई तेज चार्ज होता है फोन? आप भी करते हैं ऐसा तो जानें फायदे और नुकसान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 22 Nov 2026 10:18 AM IST
सार
  • फोन की बैटरी जल्दी चार्ज करने के लिए कई लोग चार्जिंग के दौरान फ्लाइट मोड ऑन कर देते हैं।
  • दावा किया जाता है कि इससे फोन सामान्य गति के मुकाबले तेजी से चार्ज होता है और बैटरी की खपत भी कम होती है।
  • लेकिन क्या इस तरीके से वाकई चार्जिंग स्पीड बढ़ती है? आइए जानते हैं क्या है सच...
charging phone in flight mode faster or myth pros cons
क्या फ्लाइट मोड में फोन चार्ज करना सही है? - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना आजकल आम समस्या है। कई बार जरूरी काम के बीच फोन की बैटरी कम हो जाती है और उसे चार्ज करने का समय भी नहीं मिलता। ऐसे में आपने भी यह सलाह सुनी होगी कि फोन को फ्लाइट मोड पर डालकर चार्ज करने से बैटरी तेजी से चार्ज होती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? इसका जवाब है हां, लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होता। दरअसल, फ्लाइट मोड ऑन करने से फोन की कुछ वायरलेस कनेक्टिविटी बंद हो जाती हैं, जिससे बैटरी की खपत कम होती है और चार्जिंग के दौरान फोन को थोड़ी राहत मिलती है।

    फोन के बैकग्राउंंड में कई एप चलते रहते हैं।
    फोन के बैकग्राउंंड में कई एप चलते रहते हैं। - फोटो : Adobe Stock

    फ्लाइट मोड में क्यों तेजी से चार्ज होता है फोन?

    • जब फोन सामान्य मोड में होता है, तब वह लगातार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा रहता है। इसके अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ और बैकग्राउंड में चलने वाले एप भी कुछ बैटरी खर्च करते हैं। खासकर कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में फोन बार-बार सिग्नल खोजता है, जिससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है।
    • फ्लाइट मोड ऑन करने पर मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी बंद हो जाती है। ज्यादातर स्मार्टफोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ भी बंद हो जाते हैं, हालांकि इन्हें अलग से चालू किया जा सकता है। इससे फोन की बिजली की खपत कम होती है और चार्जिंग के दौरान बैटरी में थोड़ी ज्यादा ऊर्जा जमा हो पाती है।
    चार्जिंग की स्पीड पर ज्याजा असर नहीं पड़ता।
    चार्जिंग की स्पीड पर ज्याजा असर नहीं पड़ता। - फोटो : Adobe Stock

    कितनी जल्दी चार्ज होती है बैटरी?

    फ्लाइट मोड में चार्जिंग का फायदा मिलता जरूर है, लेकिन इससे फोन आधे समय में चार्ज नहीं होता। अलग-अलग स्मार्टफोन पर किए गए टेस्ट में सामान्य मोड की तुलना में फ्लाइट मोड में फुल चार्ज होने में करीब 4 से 11 मिनट तक का अंतर देखा गया है। यह अंतर फोन के मॉडल, नेटवर्क सिग्नल, चार्जर और इस्तेमाल पर निर्भर करता है।

    और पढ़ें...