किसी भी रिलेशनशिप का टूटना इंसान को भी अंदर तक तोड़ कर रख देता है। ब्रेकअप के बाद उससे उबरने में भी इंसान को काफी समय लग जाता है। इसलिए हर कोई अपने लिए एक ऐसा पार्टनर चुनना चाहता है जो उसका साथ निभा सके। फिर भी कभी-कभी कुछ बातों के चलते रिश्ते टूट जाते हैं। लेकिन हर बार रिश्ते टूटने का वजह आपसी तालमेल न होना नहीं होता है। कुछ रिश्ते इसलिए भी टूटते हैं जब कोई अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार न हो। पार्टनर की कुछ बातों से आप पता लगा सकते हैं कि वे आपके प्रति ईमानदार हैं या नहीं।
2 of 4
Relationship
- फोटो : Pixabay
जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो वो भावनात्मक रुप से एक दूसरे से जुड़े होते हैं जिसकी वजह से वे एक दूसरे की फिक्र करते हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे भावनात्मक रुप से जुड़ा है तो वह आपकी फिक्र जरुर करेगा। आपकी भावनाओं को समझेगा। इसलिए अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र नहीं करता है या फिर आपके प्रति हर समय लापरवाही का रैवया रखता है तो समझ जाएं कि उसको आपके साथ भावनात्मक रुप से जुड़ाव महसूस नहीं होता है। बिना भावनात्मक रुप से किसी के साथ जुड़ने वाला रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलता है।
3 of 4
relationship
- फोटो : pixa
जब आप किसी के साथ रिलेशन में होते हैं तो आप कोई भी खुशी या गम सबसे पहले उसके साथ शेयर करना चाहते हैं। दो लोगों के रिश्ते में आप अपनी बातें एक-दूसरे को बेझिझक बता देते हैं। क्योंकि ये रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। जब आपका पार्टनर आपसे बातें छुपाने लगे तो समझ जाइए की वे आपका साथ ज्यादा लंबे समय तक नहीं निभा पाएंगे। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपका पार्टनर आपके साथ धोखा कर रहा हो। बातें छुपाने का वजह कुछ और भी हो सकती है इसलिए पहले उस बात का पता लगाएं इस बारें में पार्टनर से बात करें।
4 of 4
Relationship
- फोटो : Pixabay
जब दो लोगों के बीच रिश्ता शुरु होता है तो पहले उसे जानने समझने में समय लगता है। तब आपका रिश्ता आगे बढ़ता है। लेकिन जब आपका पार्टनर फिजिकल रिलेशन बनाने में ज्यादा रुचि या जल्दबाजी करें, तो कुछ समय लेना ही बेहतर होता है। ताकि आप उसको पूरी तरह से समझ सकें तभी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं। क्योंकि इस तरह के मामलों में धोखा देने के चांस ज्यादा होते हैं।