फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: प्यार और आकर्षण में कैसे करें अंतर, इन संकेतों से जानें प्यार हैं या कुछ और

Thu, 25 Apr 2024 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Apr 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
How To Identify True Love Or Temporary Crush Know The Difference Between Them Full Details In Hindi
प्यार और आकर्षण में फर्क - फोटो : Istock

Relationship Tips: कई बार लड़का या लड़की एक दूसरे को देखकर पसंद करने लगते हैं। जिन्हें वो पसंद करते हैं, उन्हें जानना, दोस्ती करना चाहते हैं । कुछ मामलों में तो दोस्त इतना अधिक एक दूसरे को पसन्द करते हैं कि अपनी भावना को वह प्यार समझने लगते हैं।



दोस्ती को प्यार समझने की गलतफहमी अक्सर ही लोगों को हो जाती है, वहीं कई बार तो प्यार को महज दोस्ती का नाम देकर लोग कदम आगे नहीं बढ़ा पाते। दोनों ही मामलों में रिश्ता बिगड़ सकता है । आकर्षण को प्यार समझने की गलती करके आप प्रेम प्रस्ताव तो दे देते हैं लेकिन बाद में जब आपको महसूस होता है कि ये महज आकर्षण था, तब तक आप एक रिश्ते में आ चुके होते हैं और इससे निकलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है । वक्त के साथ आकर्षण और लगाव खत्म हो जाता है। फिर रिश्ते को तोड़ने की नौबत आ जाती है। रिश्ते में आने से पहले या पार्टनर से प्यार का इजहार करने से पहले अपनी सही भावना का पता लगा लें, कुछ संकेतों से जानिए दोस्त से प्यार है या महज आकर्षण ।
 

How To Identify True Love Or Temporary Crush Know The Difference Between Them Full Details In Hindi
लव टिप्स - फोटो : Self

पहली नजर में प्यार 

कई बार लोग पहली बार किसी को देखते हैं और उसे पसंद करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि यह पहली नजर का प्यार है। इसे लव एट फर्स्ट साइट कहते हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में यह मिथ्या है। पहली नजर में प्यार नहीं सिर्फ आप सामने वाले के प्रति आकर्षित होते हैं। उनका आकर्षण उनके लुक्स तक सीमित होता है। भविष्य में उनके लुक्स में बदलाव होने पर प्यार खत्म हो जाता है। प्यार के लिए पार्टनर के व्यवहार, व्यक्तित्व के बारे में पता होना चाहिए। 

How To Identify True Love Or Temporary Crush Know The Difference Between Them Full Details In Hindi
प्यार और आकर्षण में फर्क - फोटो : istock

प्यार में परवाह 

जब आप किसी से आकर्षित होते हैं तो उन्हें अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं। उनके सामने खुद को साबित करना चाहते हैं। आप पार्टनर की परवाह करते हैं, ये दिखाते या जताते हैं। लेकिन जब आपको किसी से प्यार होता है तो आप उसकी परवाह असल में करते हैं। आपको इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पार्टनर आपको आपकी परवाह दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Identify True Love Or Temporary Crush Know The Difference Between Them Full Details In Hindi
प्यार और आकर्षण में फर्क - फोटो : pixabay

प्यार में दूरी 

पार्टनर से प्यार होने पर उनसे दूरी के बाद भी प्यार बरकरार रहता है। भले ही पार्टनर आपके साथ रहना चाहते हों या नहीं लेकिन आप उनके लिए वही महसूस करते हैं जो उनके साथ होने पर महसूस करते हैं। साथी के प्रति आकर्षित होने पर आप उनके आसपास रहना चाहते हैं। आकर्षण लंबे समय तक नहीं रहता, इसलिए जब तक आपके मन में उनके लिए लगाव होता है, तब तक आप साथ रहना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed