मौजूदा समय में रिश्तों की उलझन लोगों के लिए गंभीर समस्या का कारण बनी हुई है। वैसे तो रिश्तों की इन समस्याओं के लिए इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप की उम्र क्या है, हालांकि और लोगों की तुलना में युवाओं में इसकी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। सामान्य भाषा में इस समस्या को ब्रेकअप का नाम दे दिया गया है। ब्रेकअप का असर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से कमजोर बना देती है। जब आपका साथी आपकी अपेक्षा के स्तर को पूरा नहीं कर पाता है, तो आप निराश महसूस करते हैं। यह बाद में बड़े पैमाने पर झगड़े, अनावश्यक आरोप, बहुत सारे भावनात्मक समस्याओं में बदल जाता है।
{"_id":"616fe2f28ce29007265bb305","slug":"how-to-get-over-from-breakup-these-tips-may-be-helpful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: ब्रेकअप के गम से खुद को बाहर निकालने के ये हैं चार कारगर तरीके, सारी चिंता हो जाएगी दूर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सलाह: ब्रेकअप के गम से खुद को बाहर निकालने के ये हैं चार कारगर तरीके, सारी चिंता हो जाएगी दूर
Wed, 20 Oct 2021 03:16 PM IST
Abhilash Srivastava
लाइफ-स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ-स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Wed, 20 Oct 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
ब्रेकअप से कैसे बाहर आएं?
- फोटो : istock
मेडिटेशन से मिलता है लाभ
- फोटो : Pixabay
मेडिटेशन करना शुरू करें
चूंकि ब्रेकअप का असर सीधे आपके दिमाग को प्रभावित करता है ऐसे में मन को शांत करना सबसे आवश्यक होता है। इसके लिए मेडिटेशन करना सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। शुरुआत में यह मुश्किल हो सकता है, इसलिए आप 5 मिनट से शुरू करके इस समय को बढ़ा सकते हैं। इसमें सांस पर ध्यान केंद्रित करने और मन से नकारात्मक विचारों को मुक्त करने पर ध्यान दिया जाता है।
सकारात्मक रहने का करें प्रयास
- फोटो : Pixabay
सकारात्मकता को दें बढ़ावा
ब्रेकअप के बाद दिमाग में कई प्रकार के नकारात्मक विचार चल रहे होते हैं, ऐसे में वर्तमान समय में जीते हुए सकारात्मक चीजों के बारे में सोचना शुरू करें। जैसे मैं खुश महसूस कर रहा हूँ, मैं दृढ़ हूँ, मैं अपने जीवन आदि में आगे बढ़ रहा हूं, आदि। ऐसी सोच आपको ब्रेकअप से बाहर निकलने में मदद करेगी।

ब्रेकअप से बाहर आने का तरीका
- फोटो : iStock
क्षमा करने की सोच रखें
ब्रेकअप के बाद पुरानी बातों को लेकर परेशान रहने से बेहतर है अपने साथी की गलतियों को क्षमा करें और आगे बढ़ें। ब्रेकअप के बाद अक्सर लोगों के मन में नफरत का धीमा जहर जन्म लेता है जिसे आप खुद पी रहे होते हैं और दूसरों के नुकसान पहुंचने की उम्मीद करते हैं, इसलिए क्षमा महत्वपूर्ण है। चीजों से बाहर निकलने की कोशिश करते रहें।

अपने शौक की चीजें करें
- फोटो : iStock
अपने शौक और पसंद पर ध्यान दें
ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपको खुशी मिले। उदास गीत सुनने के बजाय पार्टी वाले गाने सुनें, इससे आपका मूड जरूर बदल जाएगा। मूड को ठीक करने में अच्छे संगीत का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
इन सभी प्रयासों के बाद भी अगर आप ब्रेकअप से बाहर नहीं आ पा रहे है तो किसी मनोचिकित्सक से संपर्क करें, वह इसमें आपकी मदद करेंगे।