{"_id":"59acdf024f1c1b17278b5095","slug":"honesty-is-not-enough-to-be-a-good-partner-these-qualities-are-equally-important","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईमानदार होना ही काफी नहीं, बनना है 'गुड पार्टनर' तो होनी चाहिए ये खूबियां","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ईमानदार होना ही काफी नहीं, बनना है 'गुड पार्टनर' तो होनी चाहिए ये खूबियां
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अच्छे पार्टनर का मतलब सिर्फ ये नहीं है कि आप दिन में उनसे कितनी बार बात करते हैं, उनके लिए कितने लॉयल हैं, उन्हें कितनी बार किस करते हैं या कितनी बार अपने पार्टनर को गले से लगाते हैं। एक अच्छे पार्टनर की परिभाषा इससे कहीं ज्यादा है। किसी के साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए प्यार के साथ-साथ विश्वास और अन्य कई बातों का होना जरूरी है। तभी यह रिश्ता और गहरा हो पाता है। हम आपको बताएंगे ऐसी ही बातें जो आपके रिश्ते के लिए जरूरी है...
- फोटो : gettyimages
सम्मान है तो सब है
बेशक आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनका सम्मान नहीं करते तो आपका प्यार फीका है क्योंकि जिस रिश्ते में सम्मान नहीं उसे आप लंबे समय तक नहीं निभा सकते। अगर आपका पार्टनर लंबे समय तक आपके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है जो आपके सम्मान को ठेस पहुंचाए तो जाहिर है कि वह रिश्ता गहरा होने के बजाए टूटने लगेगा। इसलिए रिलेशन में रहने के लिए जरूरी है एक-दूसरे की इज्जत करना।

विश्वास सबसे जरूरी
आप अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं पर बात-बात पर उन पर शक करते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं हैं। विश्वास पर ही रिश्ते की बुनियाद टिकी होती है। यदि आपको अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं है तो आप उसके साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रह सकते है। अगर आप दोनों के बीच विश्वास डोर बंधी है तो ही आपका रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रह सकता है।

इमोशनली साथ रहें
आपके पार्टनर को सबसे ज्यादा जरूरत आपके इमोशनल सपोर्ट की होती है। दुनिया का हर इंसान सोचता है कि उसका पार्टनर उसके बुरे और खराब वक्त में हमेशा साथ हो, केयर करे और मुश्किल परिस्थितियों में साथ दे।

अच्छे श्रोता बनें
अगर आप रिलेशनशिप में है तो एक दूसरे की बात सुनें, उन्हें समझने की कोशिश करें। आपकी ये अच्छे श्रोता बनने की प्रवृत्ति आपकी लव लाइफ रोमांचक बनाएगी।