फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2021: शादीशुदा जीवन में होंगी खुशियां ही खुशियां, बस इस तीज करें ये चार उपाय

Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej 2021 relationship tips for married life
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : iStock

एक शादीशुदा जोड़ा हमेशा ही चाहता है कि उनकै वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां हों। जब लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो वे तभी से इसके लिए प्रयास करते हैं और अपने रिश्ते को बेहतर बनाते हैं। हर कपल अपने पार्टनर संग खुशी-खुशी जीवन बिताना चाहता है, लेकिन बावजूद इसके शायद ही कोई कपल हो जिनके रिश्ते में छोटी-मोटी नोंक झोंक न हो। लेकिन कई लोगों के अपने पार्टनर संग काफी लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस तीज व्रत के मौके पर अपने रिश्ते में खुशियां ला सकते हैं, क्योंकि इस तीज व्रत को वैवाहिक जीवन के लिए काफी सुखमय माना जाता है। साथ ही इस व्रत को रखने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है। तो चलिए चलिए जानते हैं कि इस दिन आप क्या उपाय कर सकती हैं, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां हो सकती हैं।

hartalika teej 2021 relationship tips for married life
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock

व्रत रखें, महादेव को जल चढ़ाएं

  • इस दिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए और सोलह श्रृंगार करके शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा पार्वती मां को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
hartalika teej 2021 relationship tips for married life
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock

कथा करें, खीर ग्रहण करें

  • इस दिन आपको भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उनकी कथा भी पढ़नी चाहिए। इसके बाद भगवान को खीर का भोग लगाएं और खुद भी इस खीर को प्रसाद के रूप में खाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej 2021 relationship tips for married life
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock

दान करें

  • जब आपकी पूजा संपन्न हो जाए, तो महिलाओं को पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लेना चाहिए। ऐसा करने से भी पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।
विज्ञापन
hartalika teej 2021 relationship tips for married life
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock

पति से मांग भरवाएं

  • शादी के दिन आपके पति ने आपकी मांग में सिंदूर लगाया होगा और ठीक ऐसा ही आपको तीज के व्रत वाले दिन भी करवाना है। पति द्वारा पत्नी की मांग सिंदूर से भरने से दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता है और साथ ही प्रेम भी बढ़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed