फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentines Day 2022: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को ये तोहफे देकर महसूस करवाएं खास, हर रेंज में होते हैं उपलब्ध

Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Valentine Day Gift For Girlfriend in Hindi Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : Istock

वैलेंटाइन डे के मौके को खास बनाने के लिए कपल्स अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं। कई लड़के वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को तोहफे भी देते हैं। वैसे तो तोहफा कभी भी दिया जा सकता है, लेकिन रोमांस के हफ्ते में मिलने वाले तोहफे की बाद आम दिनों से अलग होनी चाहिए। आपकी गर्लफ्रेंड आपके दिए गए तोहफे को पाकर ही महसूस कर सकती है कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनकी पसंद न पसंद के बारे में कितना जानते हैं और उनके लिए वैलेंटाइन डे को कैसे यादगार बना सकते हैं? इसलिए अक्सर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को खास गिफ्ट देने के चक्कर में काफी परेशान होते हैं। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर किसी लड़की को गिफ्ट देने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में बड़ी आसानी से आपकी रेंज में गिफ्ट मिल जाएंगे, जो आप अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए इस वैलेंटाइन डे पर लड़कियों को कौन सा गिफ्ट दे सकते हैं।

Happy Valentines Day 2022 Valentine Day Gift For Girlfriend in Hindi Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : instagram

झुमके

गर्लफ्रेंड हो या पत्नी, लगभग हर महिला को इयररिंग्स का शौक होता है। इन दिनों झुमके ट्रेंड में हैं। लड़कियों पर झुमके सुंदर भी लगते हैं। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को झुमके गिफ्ट कर सकते हैं। आप उन्हें अन्य तरह की इयररिंग्स भी दे सकते हैं। जैसे अगर कोई लड़की सिंपल लुक में रहती हैं तो उन्हें छोटे टॉप्स दे सकते हैं। इसके अलावा कई वैरायटी की इयररिंग्स का कलेक्शन भी उन्हें दे सकते हैं। जिसे वह ऑफिस से लेकर कैजुअल लुक और पार्टी में बदल बदल कर कैरी कर सकें।

Happy Valentines Day 2022 Valentine Day Gift For Girlfriend in Hindi Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : instagram

बैग

लड़कियों को हैंड बैग की जरूरत भी होती है और पर्स रखने का शौक भी होता है। लड़कियों के पास बहुत सारा सामान होता है, जिसे रखने के लिए उन्हें एक अच्छा, कंफर्टेबल बैग चाहिए होता है। आप उन्हें ऐसा बैग गिफ्ट कर सकते हैं जो फैशन के लिहाज से भी बेस्ट हो और जिसमें वह बोतल से लेकर मोबाइल, चार्जर और कार्ड व पैसे भी रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Valentine Day Gift For Girlfriend in Hindi Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : iStock

घड़ी

आजकल की लड़कियों को घड़ी बांधना पसंद होता है। वैलेंटाइन डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें अपना समय देने का भी वादा करें। यकीन मानिए आप उनका दिल जरूर जीत लेंगे।उन्हें किस तरह की घड़ी पसंद आ सकती है, इस पर ध्यान देकर वॉच खरीदें। चाहें तो फिटनेस बैंड भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Valentine Day Gift For Girlfriend in Hindi Gift Ideas For Boys
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : istock

एक्सेसरीज और ज्वेलरी

आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को कोई ज्वेलरी भी दे सकते हैं, जैसे- उनके लिए गोल्ड चेन या ब्रेसलेट, रिंग आदि खरीद सकते हैं। अगर ज्वेलरी का डिजाइन कुछ खास हो तो और बेहतर रहेगा। लेकिन आपका बजट कम हो तो लड़की को एंकलेट या ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed