फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentines Day 2021: वैलेंटाइन- डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को ये तोहफे देकर महसूस करवाएं खास, हर रेंज में होते हैं उपलब्ध

Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: valentines day gifts for girlfriend in hindi
ऐसे तोहफे जो बाजार में हर रेंज में उपलब्ध होते हैं - फोटो : Social Media

वैलेंटाइन- डे एक ऐसा अवसर होता है जब प्रेमी एक-दूसरे को तोहफा देकर खास महसूस करवाने का प्रयास करते हैं। लड़कों के लिए बहुत मुश्किल होता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा क्या दें, जो कि उनके काम भी आ जाए और वे खुश भी हो जाएं तो ऐसे में परेशान होने कि कोई आवश्यकता नहीं है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे तोहफे जो बाजार में हर रेंज में उपलब्ध होते हैं और लड़कियों को बेहद पसंद भी आते हैं। अगली स्लाइड्स में बताए गए तोहफों को देकर आप अपनी गर्लफ्रेंड को जरूर खास महसूस करवा सकते हैं।

Happy Valentines Day 2021: valentines day gifts for girlfriend in hindi
अच्छा सा फिटनेस बैंड भी दे सकते हैं - फोटो : Social media

घड़ी
युवाओं को कलाई पर घड़ी बांधना बहुत पसंद होता है। मोबाइल के दौर में समय देखने के लिए युवा कलाई घड़ी का उपयोग करना ही पसंद करते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन- डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को घड़ी देने के साथ ही अपना समय देने का वादा भी कर सकते हैं। घड़ी में भी आप उनकी सेहत को प्राथमिकता देते हुए कोई अच्छा सा फिटनेस बैंड भी दे सकते हैं और ये आप उन्हें अपने हाथों से पहनाएंगे तब तो बात ही कुछ और होगी।

Happy Valentines Day 2021: valentines day gifts for girlfriend in hindi
बजट के अनुसार परफ्यूम का चयन कर सकते हैं - फोटो : social media

परफ्यूम
कोई अच्छी सी खुशबू वाला परफ्यूम भी तोहफे के रूप में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बाजार में महंगे से महंगा और सस्ते से सस्ता परफ्यूम उपलब्ध होता है, आप अपने बजट के अनुसार परफ्यूम का चयन कर सकते हैं। लड़कियों के लिए परफ्यूम लेते वक्त सॉफ्ट खुशबू का परफ्यूम ही खरीदें। बहुत तेज खुशबू उन्हें पसंद नहीं आती है। यह परफ्यूम आकर्षक बोतलों में भी उपलब्ध होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: valentines day gifts for girlfriend in hindi
खूबसूरत से झुमके भेंट करें - फोटो : सोशल मीडिया

झुमके
लड़कियों को झुमके पहनना बहुत अधिक पसंद होता है क्योंकि ये उनके लुक को एकदम सुंदर बना देता है और सब उनकी तारीफ भी करते हैं इसलिए आप अपनी प्रेमिका को अपने बजट और उनकी पसंद के अनुसार कोई खूबसूरत से झुमके भेंट करें। यदि आपकी गर्लफ्रेंड सिंपल चीजें पसंद करती हैं तो आप चांदी के छोटे टॉप्स भी उन्हें गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।

 

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: valentines day gifts for girlfriend in hindi
एक अच्छा सा बैग - फोटो : social media
बैग
अक्सर यह देखने में आता है कि लड़कियों के पास सामान बहुत सारा होता है और जब वे पारंपरिक परिधान पहनती हैं तो उन्हें यह सामान रखने की जगह ही नहीं मिलती है। लड़कियां अपने साथ बोतल, मोबाइल, चार्जर, कार्डस, रूपये आदि लेकर चलती हैं। ऐसे में आप उन्हें एक अच्छा सा बैग तोहफें में देकर उनकी समस्या का समाधान तो कर ही सकते हैं, साथ ही उन्हें खुश भी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed