फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2023 Wishes: प्रियजनों को भेजें नाग पंचमी के शुभकामना संदेश, यहां से करें डाउनलोड

Mon, 21 Aug 2023 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2023 Wishes in Hindi Quotes Images Wallpapers Greeting of Nag Panchami
Happy Nag Panchami 2023 Wishes - फोटो : amar ujala

Happy Nag Panchami 2023 Wishes in Hindi:  आज यानी 21 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का पर्व मनाते हैं। यह उत्साह और उमंग का पर्व है। इस दिन कई शहरों में गुड़िया पीटने का भी रिवाज है। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन सर्पों को दूध पिलाने की भी परंपरा है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के बाद नाग को दूध पिलाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।



हिंदू धर्म में सर्प कई देवताओं से संबंधित हैं। भगवान विष्णु का सिंहासन शेषनाग है। वहीं भगवान शिव भी सर्पों की माला पहनते हैं। इस दिन शिव मंदिरों में काफी भीड़ रहती है। नाग पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत किया जाता है। नाग देवता का चित्र या मिट्टी के सर्प देवता बनाकर पूजा स्थल पर लाल कपड़े को बिछाकर पूजा की जाती है।

नागपंचमी के पावन पर्व पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां से नागपंचमी के सुंदर वॉलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेज सकते हैं। 

Happy Nag Panchami 2023 Wishes in Hindi Quotes Images Wallpapers Greeting of Nag Panchami
नागपंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

गले में शिव शंभू के विराजे नाग, 
पृथ्वी को रखें हैं अपने फन पर, 
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देवता नागराज
इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।

नागपंचमी की शुभकामनाएं!

Happy Nag Panchami 2023 Wishes in Hindi Quotes Images Wallpapers Greeting of Nag Panchami
Happy Nag Panchami 2023 Wishes: - फोटो : amar ujala

सावन का आया भक्तों महीना है
नाग पंचमी का त्योहार है
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।

नाग पंचमी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2023 Wishes in Hindi Quotes Images Wallpapers Greeting of Nag Panchami
Happy Nag Panchami 2023 Wishes - फोटो : amar ujala

महादेव का है आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।

नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2023 Wishes in Hindi Quotes Images Wallpapers Greeting of Nag Panchami
नागपंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

करो भक्तों नाग देवता की पूजा दिल से,
होंगे भोले बाबा बहुत खुश।
पंचमी पर नाग देवता को दूध पिलाओ आप,
देंगे शिव वरदान, होंगे दूर सारे पाप।

नागपंचमी की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed