फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दुल्हन ससुराल में रख सकती है इन चार बातों का ध्यान, खुशहाल हो सकता है वैवाहिक जीवन

Fri, 24 Nov 2023 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Nov 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
Happy Married Life Tips: Newly Married Woman Should Take Care Of These Things In Her In Laws
ससुराल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

कहते हैं शादी का बाद का जीवन पहले के मुकाबले पूरी तरह बदल जाता है। वहीं, बात अगर महिलाओं की करें, तो उन्हें तो अपना घर छोड़ पति के घर जाना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए एक नई लाइफ शुरू होती है। दरअसल, शादी के बाद लड़कियों को अपने ससुराल में कई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ता है। पर कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें समझ नहीं आता कि वो कैसे ससुराल में अपने सास-ससुर से लेकर अपने पति समेत बाकी लोगों का ध्यान रखे, जिससे उसके रिश्ते सभी से मधुर रह सकें। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आपकी नई शादी हुई है, तो आप अपने ससुराल में कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकती हैं...

Happy Married Life Tips: Newly Married Woman Should Take Care Of These Things In Her In Laws
ससुराल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का रख सकती हैं ध्यान:-

पति का ध्यान

  • वैवाहिक जीवन को चलाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने पति का ध्यान रखें, उनसे अपना रिश्ता बेहतर करें, उनकी बात सुनें, अगर वो किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो उनके साथ खड़ी रहें आदि। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर भी आपकी शादीशदा जिंदगी बेहतर हो सकती है।
Happy Married Life Tips: Newly Married Woman Should Take Care Of These Things In Her In Laws
ससुराल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

सास-ससुर

  • ध्यान रखें कि अपने सास-ससुर को कभी नाराज न होने दें। उनका ध्यान रखें, उनके खाने-पीने से लेकर, उनकी दवा आदि कों समय पर दें। आप अपने सास-ससुर के साथ बैठकर उनसे बातें कर सकती हैं, वे जो कहें उस बात का पालन कर सकती हैं आदि। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर ढंग से चला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Married Life Tips: Newly Married Woman Should Take Care Of These Things In Her In Laws
ससुराल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

जिम्मेदारियां निभाएं

  • आप जब शादी करके ससुराल जाती हैं, तो इसके बाद आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझना चाहिए। सुबह जल्दी उठना, पूजा-पाठ करना, सभी के लिए खाना बनाना, सास-ससुर और पति की सेवा आदि बात का ध्यान रखकर भी आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को अच्छे से चला सकती हैं।
विज्ञापन
Happy Married Life Tips: Newly Married Woman Should Take Care Of These Things In Her In Laws
ससुराल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

छोटे बच्चे

  • अगर आपके ससुराल में छोटे बच्चे हैं, तो आप उनसे अपना रिश्ता बेहतर कर सकती हैं। बच्चों का ध्यान रख सकती हैं, उनसे घुल-मिलकर रह सकती हैं आदि। इससे आपकी छवि ससुराल वालों की नजर में अच्छी बनेगी और आपका रिश्ता बेहतर ढंग से चल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed