फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: जीवनसाथी का चयन करते समय न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 21 Nov 2023 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Nov 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: How To Choose Right Life Partner in Hindi Keep These Things Keep In Mind
couple - फोटो : istock

Relationship Tips: जीवनसाथी का चयन करना एक महत्वपूर्ण और सोच-समझकर किया जाने वाला निर्णय होता है, क्योंकि यह आपके जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव डाल सकता है। जीवनसाथी वह है, जो आपके जिंदगी के जुड़ जाता है। आपकी खुशी और समृद्धि में जीवनसाथी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में जीवनसाथी का चयन करते समय कुछ गलतियां या लापरवाही जिंदगी में तनाव व परेशानी का कारण भी बन सकती है।



एक अच्छे और सच्चे जीवनसाथी की तलाश के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ ऐसी सामान्य सी गलतियों के बारे में बताया जा रहा है, जो जीवनसाथी के चयन के दौरान करने से बचें, ताकि साथी के साथ आपका जीवन खुशहाल रह सके और फैसला गलत न साबित हो।

Relationship Tips: How To Choose Right Life Partner in Hindi Keep These Things Keep In Mind
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जल्दबाजी

जीवनसाथी का चयन पूरी जिंदगी का फैसला होता है। इस फैसले को सोच-समझकर, सारे पहलुओं की जांच करके करना चाहिए। लाइफ पार्टनर को किसी जल्दबाजी या हड़बड़ी में अपने जीवन में शामिल न करें, बल्कि वक्त लें और सोच समझ कर फैसला लें।

Relationship Tips: How To Choose Right Life Partner in Hindi Keep These Things Keep In Mind
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

संवाद की कमी

अक्सर लोग सिर्फ एक या दो बार की मुलाकात और बातचीत में शादी के लिए साथी को हां बोल देते हैं। उन्हें लगता है कि जीवनसाथी को समझने के लिए पूरी जिंदगी का वक्त है। ऐसा अरेंज मैरिज में होता है। लेकिन शादी से पहले पार्टनर को ठीक से न समझ पाना गलत फैसला हो सकता है। पार्टनर को समझने के लिए संवाद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: How To Choose Right Life Partner in Hindi Keep These Things Keep In Mind
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सलाह अनसुनी करना

शादी केवल दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं, बल्कि परिवारों की बीच का संबंध होता है। ऐसे में जीवनसाथी का चयन करते समय सिर्फ अपने विचारों के आधार पर फैसले न लें, बल्कि परिवार की राय को भी महत्व दें। प्रेम विवाह में कपल ऐसा नहीं करते और बाद में शादी को निभा पाने में कठिनाई होती है

विज्ञापन
Relationship Tips: How To Choose Right Life Partner in Hindi Keep These Things Keep In Mind
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

सूरत पर न जाएं

साथी को सिर्फ उसकी सूरत से पसंद कर रहे हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। जीवनसाथी के चयन के दौरान सूरत के साथ ही उनकी सीरत को भी देखें। अच्छी सीरत यानी अच्छे गुणों वाले शख्स से शादी करना जीवन का बेहतरीन फैसला बन सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed