फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की ये हैं चार निशानी, आप भी आजमा सकते हैं इन्हें

Sat, 04 Sep 2021 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Sep 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
happy married life tips four signs of a happy married life
सुखी वैवाहिक जीवन के टिप्स - फोटो : istock

शादी जीवन का एक बहुत बड़ा फैसला होता है। शादी के बाद एक लड़के और लड़की की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। जीवन में नए रिश्ते जुड़ते हैं, नए लोगों के बीच जीवन बितता है, हर किसी का ध्यान रखना पड़ता है और अपने जीवन की नई शुरुआत भी करनी पड़ती है। लेकिन एक कपल तभी अपनी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से आगे बढ़ा सकता है, जब दोनों ही पार्टनर मिल-जुलकर चीजों को लेकर आगे बढ़े। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई कपल की शादियां तक टूट जाती है और कई कपल साथ तो रहते हैं, लेकिन वे आपस में लड़ाई-झगड़े करते रहते हैं जिसका बुरा असर उनके शादीशुदा जीवन पर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की निशानी क्या हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि जो कपल खुशहाल तरीके से रहते हैं, वे किन-किन बातों का ध्यान रखते हैं। तो चलिए जानते हैं।

happy married life tips four signs of a happy married life
सुखी वैवाहिक जीवन के टिप्स - फोटो : istock

मिलकर काम करना

  • पार्टनर हमेशा मिलकर काम करते हैं। घर का काम हो, कहीं बाहर का काम हो, कहीं जाना हो आदि। ये लोग अपने पार्टनर संग मिलकर सभी काम करते हैं। घर पर खाना बनाना, बच्चों को देखना, घर की सफाई करने जैसे अन्य काम भी ये कपल मिलकर ही करते हैं, जिससे इनका रिश्ता हमेशा खुशहाल बना रहता है।
happy married life tips four signs of a happy married life
सुखी वैवाहिक जीवन के टिप्स - फोटो : istock

हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखना

  • एक अच्छे कपल की निशानी होती है कि वे दोनों ही पार्टनर एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। अगर ये पार्टनर एक-दूसरे से दूर होते हैं, तो कॉल करके एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और पास रहने पर बिना कुछ बोले ही एक-दूसरे की परेशानी को समझ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
happy married life tips four signs of a happy married life
सुखी वैवाहिक जीवन के टिप्स - फोटो : Pixabay

नशे से दूरी बनाना

  • जब पति नशा करके घर आता है या इसकी काफी ज्यादा आदत उसे हो जाती है, तो इससे घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं जिससे पति-पत्नी का रिश्ता खराब होता है। ऐसे में एक खुशहाल शादीशुदा कपल नशे से बिल्कुल दूर रहता है, ताकि उनका रिश्ता बेहतर चल सके।
विज्ञापन
happy married life tips four signs of a happy married life
सुखी वैवाहिक जीवन के टिप्स - फोटो : istock

शिकवा-शिकायत नहीं

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर से शिकायत करते रहते हैं। तुमने ये काम नहीं किया, तुमने मेरे कपड़े नहीं निकाले, तुमने खाना ठीक नहीं बनाया जैसी कई बातें होती है। लेकिन एक खुशहाल कपल हमेशा ही शिकवा-शिकायत से दूर रहता है और हमेशा खुशहाल रहता है और दोनों पार्टनर अपने काम मिल बांटकर करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed