फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: करना है लड़की को इंप्रेस, तो आज ही छोड़ें ये चार आदतें

Fri, 03 Sep 2021 09:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Sep 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
relationship tips to impress the girl then leave these four habits today
लड़की को इंप्रेस करना - फोटो : istock

आज के दौर में लोग रिलेशनशिप में बंधना चाहते हैं, वे प्यार के इस रिश्ते में जीना चाहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि जब लोग इस रिश्ते में बंधते हैं तो वे बेहद खुश होते हैं और अपने इस रिश्ते को प्यार से आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ करते हैं। लेकिन इस रिश्ते की शुरुआत कैसे होती है? दरअसल, जब एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है और अगर लड़की की हां होती है तो फिर वे दोनों रिलेशनशिप में आ जाते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लड़कियां लड़कों को मना भी कर देती हैं, जिसके पीछे पहली वजह तो उन्हें उनका न पसंद आना होता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर लड़कियों को लड़कों की कौन सी आदतें पसंद नहीं होती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो आपको कौन सी आदतें छोड़नी पड़ सकती हैं।

relationship tips to impress the girl then leave these four habits today
लड़की को इंप्रेस करना - फोटो : Pixabay

नशा करने वाले लड़के

  • कई लड़के शौक-शौक में पहले धूम्रपान करते हैं और फिर आगे चलकर वे अल्कोहल का भी सेवन करने लग जाते हैं। लेकिन लड़कियां ऐसे लड़कों से काफी दूरी बनाकर चलना पसंद करती हैं। लड़कियां नशा करने वाले लड़कों से कोसों दूर रहना ही पसंद करती हैं। इसलिए आपकी ये बुरी आदत आपके लड़की इंप्रेस करने वाले रास्ते में बाधा बन सकती है।
relationship tips to impress the girl then leave these four habits today
लड़की को इंप्रेस करना - फोटो : istock

झगड़ा और मारपीट करने वाली आदत

  • कई लड़कों के अंदर आदत होती है कि वे झगड़ा और मरपीट करते हैं। अपने स्कूल से लेकर कॉलेज या अन्य जगहों पर भी वे झगड़ा करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में आपको समझना होगा कि लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। इसलिए आपको अपनी लड़ाई-झगड़ा करने वाली आदत बदलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips to impress the girl then leave these four habits today
लड़की को इंप्रेस करना - फोटो : istock

अपशब्द बोलने वाले

  • कई लड़कों की आदत होती है कि वे जब भी कुछ बात बोलेंगे तो उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकल जाते हैं। हालांकि, ये वे जानबूझकर नहीं करते हैं लेकिन ये उनकी आदत बन जाती है। इसके पीछे उनकी संगत नजर आती है। लड़कियां अपशब्द बोलने वाले लड़कों से कोसों दूर रहना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
relationship tips to impress the girl then leave these four habits today
लड़की को इंप्रेस करना - फोटो : istock

साफ-सफाई न करने वाले लड़के

  • अक्सर देखा जाता है कि लड़के होस्टल के कमरे में या अपने घर के कमरे में साफ-सफाई कम ही रखते हैं। चीजें बिखरी रहती हैं, कमरे में गंदगी भी देखने को मिल जाती है। यही नहीं, ये लड़के खुद के कपड़ों, खुद के बाल आदि पर भी ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से उनका लुक अच्छा नहीं दिखता है। वहीं, लड़कियां ऐसे लड़कों से दूर रहना पसंद करती हैं, जो न खुद साफ रहते हैं और न अपने घर को रखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed